The Lallantop

CM विजय की मां के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने घटिया बात बोली, मामला DGP तक पहुंचा

Remark on Vijay Mother: 15 अगस्त को BJP प्रदेश अध्यक्ष Nainar Nagendran ने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सीएम विजय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की. इसके बाद नागेंद्रन का जबरदस्त विरोध होने लगा.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु BJP चीफ नैनार नागेंद्रन (लेफ्ट) ने CM विजय (राइट) की मां पर आपत्तिजनक बयान दिया था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु में BJP प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके खिलाफ पुलिस महानिदेशक के पास कानूनी कार्रवाई की शिकायत दर्ज कराई गई है।
  • यह विवाद मुख्यमंत्री विजय के शॉर्ट स्टोरी वाले बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने विपक्षी नेता उदयनिधि स्टालिन के पिता के विधानसभा में न होने पर तंज कसा था और इसी पर नागेंद्रन ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।
  • नागेंद्रन के बयान के बाद राजनीतिक दलों ने विरोध जताया और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सहित कई नेता ने इसे अनुचित माना, जिसके कारण उनके खिलाफ मानहानि और गलत व्यवहार के आरोप में कानूनी जांच शुरू हुई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मां पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले BJP प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. उनके खिलाफ तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पास शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement

फरियादी ने पुलिस से डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कही गईं घटिया बातों की जांच करने के लिए शिकायत दी. इसमें तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टेट प्रेसिडेंट नैनार नागेंद्रन के खिलाफ मानहानि और खुलेआम गलत व्यवहार करने के आरोप में वाजिब कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.

नागेंद्रन ने क्या कहा?

15 अगस्त को BJP नेता नैनार नागेंद्रन ने सीएम विजय की मां को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. चेन्नई में नागेंद्रन ने कहा था,

Advertisement

‘अगर आप विधानसभा में बार-बार पूछते रहेंगे कि पिता कहां हैं? पिता कहां हैं? तो आपको कैसे पता चलेगा? आपको घर जाकर अपनी मां से पूछना होगा. तभी वो आपको बता पाएंगी कि आपके पिता कौन हैं. अगर आप विधानसभा में अपने पिता को ढूंढेंगे, तो आपको कैसे पता चलेगा?’

नैनार नागेंद्रन ने ये बात चेन्नई में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान कही थी. उन्होंने ये स्टेटमेंट मुख्यमंत्री विजय के ‘कुट्टी कथई’ यानी शॉर्ट स्टोरी वाले बयान पर दिया. इसमें सीएम विजय ने विधानसभा में 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' (DMK) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एमके स्टालिन को टारगेट किया था. 

क्या कहा था सीएम विजय ने?

अप्रैल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK की हार हुई थी. DMK चीफ एमके स्टालिन के बेटे उदनिधि स्टालिन विपक्ष के नेता बने. मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने विधानसभा में एक शॉर्ट स्टोरी सुनाई. विजय ने उदयनिधि स्टालिन के पिता के विधानसभा में मौजूद न होने को लेकर तंज किया था. ये बात DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन के कोलाथुर से चुनाव हारने की तरफ इशारा मानी गई थी.

Advertisement

उस वक्त विजय के पिता वाले बयान की खूब आलोचना हुई. DMK समेत कई राजनीतिक दलों ने इस बयान का विरोध किया. पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा था कि वो विधानसभा में मौजूद नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में अब भी मौजूद हैं. सीएम विजय के इसी बयान का हवाला देते हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने उनकी मां पर टिप्पणी की. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं नयनार नागेंद्रन जिन्हें तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए BJP ने अन्नामलाई की छुट्टी कर दी?

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया. राज्य के मंत्री ए. राजमोहन ने इसे ‘असभ्य और अनुचित’ बताया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय लगातार अपने साथियों से कहते रहे हैं कि उकसावे या निजी हमलों के बावजूद राजनीतिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए.

वहीं, बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी नैनार नागेंद्रन के बयान की आलोचना की. 15 अगस्त को अन्नामलाई ने X पर लिखा, 

‘ये बहुत निंदनीय है कि तमिलनाडु की राजनीति में अभद्र भाषा का इस्तेमाल लगातार हो रहा है. नागेंद्रन ने भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मां के बारे में टिप्पणी करके राजनीतिक मर्यादा की सीमाएं लांघ दी हैं. राजनीति में लोगों को अपने शब्दों और कामों के लिए ज़िम्मेदार होना चाहिए. विचारों में मतभेद हो सकते हैं. नीतियों की आलोचना की जा सकती है. लेकिन किसी की मां पर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.'

नागेंद्रन के इस बयान का ना सिर्फ विपक्ष ने विरोध किया बल्कि खुद उनकी पार्टी के लोगों ने भी इसे गलत बताया. तमाम विरोध के बाद नागेंद्रन के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है.

वीडियो: परिसीमन पर तमिलनाडु सीएम विजय का नया प्रस्ताव

Advertisement