The Lallantop

होली पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने भांग पी, कुछ देर बाद मौत हो गई

Bhopal Man dies after consuming cannabis: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया गया कि होली पर ज्यादा भांग पीने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
मृतक पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर था. (फोटो-सांकेतिक फोटो)

मध्यप्रदेश के भोपाल में होली के दिन एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया गया कि होली पर ज्यादा भांग पीने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक की पहचान ओल्ड सुभाष नगर निवासी कृष्णा नायक (25 साल) के रूप में हुई है. वे पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर थे और एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाते थे. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 4 मार्च को ऐश ऐशबाग इलाके में हुई. कृष्ण अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने भांग का भी सेवन किया था.

पुलिस ने बताया कि कृष्णा ने एक लीटर दूध में भांग की कई गोलियां मिलाई थीं और सारा दूध उन्होंने कथित तौर पर अकेले पिया था. दूध पीने के बाद वह सभी के साथ डांस करने लगे और इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में आराम करने गए थे. मगर वहां वह बेहोश होकर गिर पड़े. ये देख कृष्णा नायक के दोस्त तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

पुलिस की शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है. फिलहाल, असली मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पता चलेगी. 

क्या भांग से हार्ट अटैक हो आ सकता है?

दैनिक भास्कर ने एमडी मेडिसिन डॉ. संकुल द्विवेदी के हवाले से बताया कि भांग में मौजूद टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (THC) नर्वस सिस्टम व दिल की धड़कन पर असर डाल सकता है. इसके सेवन से दिल की धड़कन तेज हो सकती है. ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ा सकता है. नशे की हालात में उल्टी होने पर इसका श्वसन नली के जरिए फेफड़ों में चले जाना एस्पिरेशन कहलाता है, जिससे जानलेवा स्थिति भी बन सकती है.

वीडियो: एयरपोर्ट पर नमाज को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा है?

Advertisement

Advertisement