The Lallantop

बागपत में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, ADM भी अस्पताल में भर्ती

Baghpat kuttu atta Poisoning: उत्तर प्रदेश के बागपत में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए. बीमार पड़ने वालों में ADM और उनका रसोईया भी शामिल हैं. मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी विभाग हरकत में आया और कई दुकानों पर छापेमारी की.

Advertisement
post-main-image
व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन करने से कई लोग बीमार पड़ गए. (फोटो-इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के बागपत में कुट्टू का आटा खाने से 10 लोग बीमार पड़ गए. व्रत में इस्तेमाल होने वाले इस आटे से पूड़ी और पकौड़ी बनती है. लेकिन अब ये ही कुट्टू का आटा कथित तौर पर शहर के कई लोगों की तबीयत बिगाड़ने का कारण बन गया है. इसे खाने के बाद एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला सामने आने के बाद फूड विभाग एक्शन मोड में आया और पूरे जिले में ताबड़तोड़ एक के बाद एक दुकानों की जांच की. विभाग को जहां भी गड़बड़ी मिली, उस दुकान को बंद कर दिया या उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए. 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो गए है. कई लोगों ने व्रत भी रखा है. फास्ट में कई व्रती कुट्टू का सेवन करते हैं.

इंडिया टुडे के पत्रकार मनुदेव की रिपोर्ट के मुताबिक, ADM शिव नारायण के यहां भी कुट्टू के आटे से खाना बना था. जिसे खाने के बाद सबसे पहले रसोइया सतीश की तबीयत बिगड़ी. फिर ADM को उल्टी-दस्त होने लगे. स्थिति गंभीर होते देख तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया. बताया गया कि उन्होंने गौरीपुर गांव से आटा खरीदा था.

Advertisement

मामला यहीं नहीं रुका, बड़ौत के मलकपुर गांव में भी इसी तरह की घटना सामने आई. एक रेलवे कर्मचारी के परिवार के 5 सदस्य अचानक बीमार पड़ गए. एक अस्पताल का गार्ड और एक अन्य व्यक्ति भी आटा खाने के बाद बीमार पड़ गया.

जिला अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. विजय प्रकाश ने बताया,

“ADM समेत हमारे यहां 8-10 लोग आए हैं. उन्होंने उल्टी और चक्कर आने के लक्षण बताए थे. प्राथमिक उपचार में हमने देखा है कि उनका डिहाइड्रेशन की दिक्कत है. सभी की हालात स्थिर है और उनका इलाज जारी है.”

Advertisement

एक मरीज ने बताया कि शाम के समय कुट्टू के आटे की रोटी खाने के बाद वे लेट गए थे. लेकिन रात करीब 11 बजे उनकी आंख खुली, तो पूरा शरीर चकरा रहा था. हमने पड़ोस से ही आटा लिया था.

कुट्टा का आटा खाने से बीमार पड़ने की सूचना मिलने के बाद फूड विभाग हरकत में आया और जिलेभर में छापेमारी शुरू की. कई दुकानों पर भारी अनियमितताएं मिलने के बाद उन्हें बंद करा दिया गया. कई दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए. जहां से ADM ने आटा खरीदा था, उसका भी लाइसेंस कैंसिल किया गया.

फूड विभाग ने जिले के अलग-अलग इलाकों में कई दुकानों से कुट्टू आटे के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद और भी सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

वीडियो: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से ADM समेत 10 लोग बीमार

Advertisement