The Lallantop

AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा अखिलेश यादव को बिल्कुल पसंद नहीं आया

Youth Congress AI Summit: भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की अखिलेश यादव ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स के सामने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए था.

Advertisement
post-main-image
AI Summit युवा कांग्रेस के बवाल को अखिलेश यादव ने 'गलत' बताया है. (india today)

नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुए एआई समिट में विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस को ‘दोस्त’ अखिलेश यादव का भी साथ नहीं मिला (Youth Congress AI Summit Protest). सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारत मंडपम में शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन को ‘गलत’ बताया. उन्होंने कहा कि विदेशी डेलीगेट्स के सामने इस तरह का हंगामा करना गलत है. ऐसा विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था. इससे फॉरेन डेलीगेट्स के सामने देश का अपमान होता है. अखिलेश ने कहा कि पूरा देश जान गया था कि बीजेपी झूठ बोलती है. धोखा देती है लेकिन वो हमारा इंटरनल मैटर है. हम उसमें लड़ लेंगे लेकिन ऐसा विरोध प्रदर्शन नहीं होना चाहिए था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शनिवार, 21 फरवरी को उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तो एआई के बारे में कुछ जानते ही नहीं हैं. गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के विवादित चीनी रोबोट पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश ने कहा, 

जब दुनिया के डेलीगेट्स आए हों. दुनिया के बड़े-बड़े राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री आए हों तो हमें चीन का नकली रोबोट नहीं लाना चाहिए था. आखिरकार ये गलती सरकार से हुई है. इतना अपमानित होना पड़ा. अभी एक कार्टून मैंने देखा,स जिसमें एक रोबोट है जो हमारे ‘मेक इन इंडिया’ के शेर को दौड़ा रहा है. बताइए इन्हें चीन का (रोबोट) दिखाना पड़ा.

Advertisement

इसके बाद अखिलेश ने एआई समिट के आयोजन स्थल पर यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को भी गलत बताया. कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा,    

जो हंगामा हुआ है, इसके पक्ष में मैं नहीं हूं. ये सरकार झूठ बोलती है. सरकार धोखा देती है वो अलग बात है. वो हमारा इंटरनल मामला है. उसमें हम लड़ लेंगे. अब तो पूरा देश जान गया कि बीजेपी झूठ बोलती है तो उस तरह का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए था, जिससे फॉरेन डेलीगेट्स और फॉरेन कंट्री के सामने देश का अपमान होता है.

युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

अखिलेश का इशारा भारत मंडपम में एआई एक्सपो समिट के दौरान उस विरोध प्रदर्शन की ओर था, जिसमें युवा कांग्रेस के करीब 10 कार्यकर्ता शोर मचाते हुए भारत मंडपम के एक पवेलियन में घुस गए और नारेबाजी करने लगे. कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए और शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया. भाजपा ने इस विरोध प्रदर्शन की निंदा की है. वहीं, विरोध करने वाले 5 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह प्रोटेस्ट नेपाल के जेन जी आंदोलन से प्रेरित था. सभी आरोपी कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है.

Advertisement

वीडियो: रणबीर कपूर अपने करियर की आखिरी लव स्टोरी बनाने जा रहे हैं?

Advertisement