The Lallantop

पहलगाम में मारे गए लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी का AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाया, बाप-बेटे गिरफ्तार

आरोपियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का AI की मदद से एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट किया था. हरियाणा पुलिस ने मामले में बिहार से बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा पुलिस ने शहीद की पत्नी का AI वीडियो बनाने के आरोप में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बाप-बेटे हैं. उन्हें बिहार के गोपालगंज से पकड़ा गया है. हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. जहां से रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अपने साथ लेकर गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े विकास कुमार दुबे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का AI की मदद से एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर पोस्ट किया था. हरियाणा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि आरोपी बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. हरियाणा पुलिस ने मामले की सूचना गोपालगंज पुलिस को दी.

शनिवार, 7 जून को हरियाणा पुलिस गोपालगंज पहुंची. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से मांझागढ़ के धोबवालिया गांव में छापेमारी की गई. जहां से मामले में आरोपी मोहिबुल हक और उसके बेटे गुलाब जिलानी को गिरफ्तार कर लिया गया. हरियाणा पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की प्रक्रिया पूरी करके दोनों को अपने साथ लेकर गई. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी यूट्यूब चैनल चलाते हैं. जिस पर AI की मदद से शहीद की पत्नी का चेहरा मॉर्फ कर एक आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया गया था. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस तरह के कई और वीडियो भी शेयर किए हैं. पुलिस के मुताबिक डिजिटल फॉरेंसिक जांच के ज़रिए अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है. पुलिस को संदेह है कि इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस में भारत का जेट गिराने का दावा किया था, फैक्ट चेक हो गया, अब बोलती बंद!

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस रिलीज में बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया गया. उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों की गिरफ्तार करके कार्रवाई की जा रही है. 

Advertisement

 

वीडियो: पहलगाम हमले से पहले श्रीनगर का किया दौरा, ज्योति मल्होत्रा के बाद अब किसका नाम सामने आया?

Advertisement