पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस में भारत का जेट गिराने का दावा किया था, फैक्ट चेक हो गया, अब बोलती बंद!
पाकिस्तानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Pakistan ने Adampur Air Base में एक Sukhoi Su-30 MKI एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया. इस दावे की पड़ताल करने के लिए एक जियो-इंटेलिजेंस एक्सपर्ट ने सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया.

पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया के सामने झूठा साबित हो गया है. हाल ही में उसने दावा किया था कि उसने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और एक Su-30 MKI फाइटर जेट को तबाह कर दिया. लेकिन जैसे ही सैटेलाइट तस्वीरों की सच्चाई सामने आई, पाकिस्तान का ये झूठ पकड़ा गया.
जियो-इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन साइमन के मुताबिक, पाकिस्तानी रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस में एक Sukhoi Su-30 MKI aircraft को तबाह कर दिया. इस दावे की पड़ताल करने के लिए साइमन ने सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल किया.
डेमियन साइमन ने एक्स पर एक सैटेलाइट इमेज शेयर की. ये भारत-पाकिस्तान संघर्ष से दो महीने पहले मार्च 2025 की तस्वीर है. इसमें साफ दिख रहा है कि वहां एक MiG-29 जेट सामान्य मेंटेनेंस के लिए खड़ा था. इंजन टेस्ट पैड के पास जो काले निशान थे, वो भी मेंटेनेंस के दौरान होने वाला धुआं था, ना कि बमबारी की वजह से ऐसा हुआ.
उन्होंने एक्स पर लिखा,
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने इससे पहले भी एक और झूठ फैलाया था कि उसके JF-17 फाइटर जेट ने भारत के ताकतवर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम (सुदर्शन चक्र) को बर्बाद कर दिया है. लेकिन 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचे और वहां जवानों से मिले. उनके पीछे MiG-29 और S-400 सिस्टम बिलकुल सही-सलामत नजर आए.
आदमपुर एयरबेस भारत की सुरक्षा में बेहद अहम है. यह पंजाब में है और पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर स्थित है. 1965 की जंग में भी पाकिस्तान की नजर इसी बेस पर थी, लेकिन तब भी वो इसे छू नहीं पाया था. आज यह एयरबेस MiG-29 और Su-30 जैसे आधुनिक फाइटर जेट्स का ठिकाना है.
यहां 2022 में रूस का बना S-400 मिसाइल सिस्टम भी तैनात किया गया, जो दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम करता है. पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान जैसे राज्यों की सुरक्षा में आदमपुर एयरबेस की भूमिका बहुत बड़ी है.
वीडियो: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले जसबीर, ज्योति जैसे लोगों के बारे में डीजीपी पंजाब को क्या बताया?

.webp?width=60)

