The Lallantop
Logo

पड़ताल: क्या अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर जातिगत टिप्पणी की, जानिए सच

वायरल वीडियो को वेरिफ़ाइड ट्विटर यूजर अजय सेहरावत ने भी शेयर किया था.

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ा एक दावा वायरल हो रहा है. वायरल दावे में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो है. इस वीडियो में अखिलेश यादव कहते हैं कि ये डिप्टी सीएम किसने बना दिया इनको. इनको कूड़े का काम और नाली साफ का काम दोबारा दे देना चाहिए. अखिलेश यादव के इस बयान को बीजेपी नेता और सोशल मीडिया यूजर्स यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.  ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल दावे में मौजूद बयान अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के लिए दिया था, ना कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement