The Lallantop
Logo

पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवाने से कोई मना करे तो ये वीडियो दिखा दीजिएगा!

अफवाहों का बाजार गरम है कि पीरियड्स के दौरान वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए!

Advertisement

1 मई से 18 साल के ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी. जैसे ही ये खबर आई इससे जुड़ी अफवाहें भी सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगाने लगीं. पहले कहा गया कि वैक्सीन लगाने से फर्टिलिटी पर असर पड़ेगा, फिर कहा गया कि औरतों के पीरियड्स पर असर होगा. फिर हमारी धुरंधर जनता एक नया मैसेज वायरल करने लगी. ये कि औरतें पीरियड्स के दौरान वैक्सीन न लगवाएं, इससे इम्युनिटी पर निगेटिव असर होगा. और ये दावा ट्विटर पर तो वायरल हो ही रहा है, वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी इसे रट रहे हैं. मेरे ही पास मोबाइल पर कई सारे मैसेज आ चुके हैं. अब ये दावा कितना सही है कितना नहीं? देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement