The Lallantop

भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर वायरल वीडियो का सच ये है!

वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर वायरल.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स.
दावा

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर भारत जोड़ो यात्रा का बताकर एक वीडियो जमकर वायरल है. वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया यूज़र्स भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की भीड़ दिखाकर जनसमर्थन का दावा कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फेसबुक यूज़र विवेकानन्द ने वायरल वीडियो शेयर कर लिखा, 

फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.
पड़ताल 

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो का भारत जोड़ो यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है. 

Advertisement

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए सबसे पहले हमने वीडियो को की-फ्रेम्स में तोड़ा. इसके बाद एक फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजने पर वीडियो ‘पब्लिक टीवी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला. 15 अगस्त 2022 को अपलोड हुए वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक ये वीडियो कर्नाटक कांग्रेस के ‘फ्रीडम मार्च’ का है. इस मार्च में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भी हिस्सा लिया था.

इसके अलावा कुछ और फेसबुक यूज़र्स ने वायरल वीडियो को कर्नाटक कांग्रेस के फ्रीडम मार्च का बताकर शेयर किया है.

नतीजा

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत साबित हुआ. वायरल वीडियो का महीने भर पुराना है और इसका भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबंध नहीं है. 

Advertisement

वीडियो: मक्का बेचने आए किसान ने कहा, 'किसान का एक किलो भी मक्का सरकार नहीं खरीदती, सब व्यापारी खरीदते हैं'

Advertisement