फीफा विश्वकप का आयोजन इस बार कतर में हो रहा है. फुटबॉल का खेल दुनिया के ज्यादातर देशों में खेला जाता है.लगभग पूरी दुनिया की निगाहें इस विश्वकप पर है. इस दौरान विश्वकप से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक स्टेडियम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे हैं.
क्या स्टेडियम में नमाज़ पढ़े जाने का यह वीडियो कतर में चल रहे हालिया फीफा विश्वकप का है?
स्टेडियम में नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप का बताया जा रहा.


वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का वीडियो है.
Journo Mirror नाम के ट्विटर हैंडल ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क़तर: फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में हज़ारों लोगों ने पढ़ी नमाज़.”
फेसबुक यूजर Mehroo Mehruddin ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फुटबॉल स्टेडियम ( कतर)
अल्हमदोलिल्लाह इमान ताज़ा कर देने वाला मंजर.”
‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो रूस का है. वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें
हमें रूस की एक न्यूज वेबसाइट realnoe vremya पर साल 2019 में पब्लिश की गई एक फोटो रिपोर्ट मिली. इसमें 26वें नंबर पर मौजूद फोटो में वायरल वीडियो में दिख रहे विजुअल से मिलता-जुलता दृश्य मौजूद है. फोटो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह रूस के कज़ान स्टेडियम का है जहां एक सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया था. इसमें 15000 से अधिक लोग शामिल हुए थे.
‘गेटी इमेज’ की वेबसाइट पर साल 2016 में छपी एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इसमें भी वायरल वीडियो से काफी हदतक मिलते जुलते दृश्य हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो रूस के तातारस्तान के शहर कज़ान का है. यहां 22 जून, 2016 को रमज़ान के महीने के दौरान कज़ान एरिना स्टेडियम में इफ्तार में मुसलमान शामिल हुए थे.
हम अपनी पड़ताल में स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं करते कि वीडियो कब का है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि वीडियो रूस के कज़ान स्टेडियम का है.
नतीजाकुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो कतर में चल रहे फीफा विश्वकप का नहीं है. यह रूस के कज़ान में मौजूद एरिना स्टेडियम का है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



