फेसबुक यूज़र गौतम मुरी चौहान
ने वायरल तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है-
"यूपी वाले महाराज ने सोमनाथ चच्चा को साबुन लगाकर रगड़ रगड़ कर धो दिया,खुश कर दिया महाराज ने देश विरोधियों का यही हाल होना चाहिए"
यूपी वाले महाराज ने सोमनाथ चच्चा को साबुन लगाकर रगड़ रगड़ कर धो दिया,खुश कर दिया महाराज ने देश विरोधियों का यही हाल होना चाहिए
Posted by Gautam Murichouhan
on Friday, 15 January 2021
)
ट्विटर यूज़र अनुराग ताम्रकार
ने भी वायरल तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा है-
"#योगी_बाबा
जी का अंदाज ही निराला है, #खातिरदारी
में कोई कमी नहीं रखते, अक्सर आदमी का #पिछवाड़ा
लिकेज हो ही जाता है अभी ताजा मामला है #सोमनाथ_भारती
का"
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीरों की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीरें भ्रामक निकलीं. असली तस्वीरें लगभग एक साल पुरानी हैं और CAA-NRC विरोध प्रदर्शन के दौरान की हैं. असली तस्वीर को एडिट कर सोमनाथ भारती का चेहरा उसमें जोड़ा गया है.
रिवर्स इमेज़ सर्च के जरिये सर्च करने पर हमें वायरल तस्वीर "अमर उजाला"
की 22 दिसंबर 2019 की एक रिपोर्ट में मिली. इस तस्वीर में सोमनाथ भारती की वायरल तस्वीर से ठीक मिलती हुई एक एक दूसरे शख़्स की तस्वीर है. जिसमें सिर्फ़ उसका चेहरा अलग है. रिपोर्ट के मुताबिक़, UP की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने 100 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया था. इस रिपोर्ट में हिंसा में गिरफ़्तार किये गए कई और लोगों की तस्वीरें भी हैं.

अमर उजाला की रिपोर्ट में ओरिजिनल तस्वीर और सोमनाथ भारती की एडिटेड तस्वीर.
(आर्काइव लिंक
)
रिवर्स सर्च के जरिये ही हमें वायरल तस्वीर राहुल ठाकुर
नाम के ट्विटर अकाउंट पर मिली. राहुल ठाकुर ने 27 दिसंबर 2019 को CAA-NRC के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर दूसरी तस्वीरों के साथ इन दोनों तस्वीरों को भी ट्वीट किया था-
"मित्रों महंत श्री @myogiadityanath
महाराज जी को और @Uppolice
को सलाम करता हूँ! जो बड़ी इमानदारी से यूपी में अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर खुल्याम #पत्थरबाज़ी
#आगज़नी
करने वाले #उपद्रवियों
को पकड़कर उनकी सही जगह पर ले जाने में जुटी है! जय हिंद जय भारत. #NRC_CAA_Protests
"
(आर्काइव लिंक
)
'द प्रिंट'
की 11 जनवरी 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक़, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और UP के अस्पतालों पर आपत्तिजनक टिपण्णी के मामले में सोमनाथ भारती को UP पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. इस दौरान एक शख़्स ने सोमनाथ भारती के ऊपर स्याही फेंकी थी. इस घटना के समय सोमनाथ भारती ने काले रंग का हाफ जैकेट पहना था जो वायरल तस्वीर से अलग है.

"द प्रिंट" की रिपोर्ट में सोमनाथ भारती की गिरफ़्तारी की ख़बर और उस दिन की तस्वीर.
(आर्काइव लिंक
)
हमें
चैनल के यूट्यूब पेज पर 11 जनवरी 2021 को इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी मिला. इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि स्याही फेंके जाने के बाद सोमनाथ भारती गुस्से में हैं. लेकिन वायरल तस्वीर से उनकी तस्वीर या पुलिस की तस्वीर मेल नहीं खा रही.
(
)
साफ़ है कि सोमनाथ भारती के नाम पर वायरल तस्वीर करीब एक साल पुरानी है. असली तस्वीर को एडिट कर उसमें सोमनाथ भारती का चेहरा जोड़ा गया है. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर दिल्ली से AAP विधायक सोमनाथ भारती के नाम पर वायरल तस्वीर फ़ेक निकली. वायरल तस्वीर एडिटेड है. ऑरिजिनल तस्वीर CAA-NRC प्रदर्शन के दौरान की लखनऊ की है. असली तस्वीर को एडिट कर सोमनाथ भारती का चेहरा उसमें जोड़ा गया है.
















.webp?width=275)



