आज Tiger 3 का पहला गाना Leke Prabhu Ka Naam आया. गाना ठीक चल रहा है. लोग पसंद कर रहे हैं. मगर इसी के साथ एक विवाद भी शुरू होता नज़र आ रहा है. वैसी ही कॉन्ट्रोवर्सी, जैसी Shahrukh Khan की Pathaan के टाइम हुई थी. हीरोइन के पहने कपड़े के रंग को लेकर. Salman Khan के साथ 'लेके प्रभु का नाम' में Katrina Kaif भी दिखाई देती हैं. इस गाने के एक सीन में उन्होंने टैंजरीन या नारंगी रंग की एक ड्रेस पहनी हुई है. जिसे भगवा रंग बताया जा रहा है. साथ में ये भी कहा जा रहा है कि 'टाइगर 3' के मेकर्स पिक्चर को हिट करवाने के लिए 'पठान' जैसा कुछ विवाद शुरू करना चाहते हैं. जिससे उनकी फिल्म को माइलेज मिल जाए. देखें वीडियो.
टाइगर 3 के गाने लेके प्रभु का नाम में कैटरीना कैफ ने भगवा ड्रेस पहनी है, जिस पर बवाल छिड़ गया
'टाइगर 3' के नए गाने 'लेके प्रभु का नाम' में कटरीना कैफ ने नारंगी रंग की ड्रेस पहनी है, जिसे भगवा रंग बताया जा रहा है. दीपिका ने 'पठान' में ऑरेंज बिकिनी पहनी थी. जिस पर भयंकर विवाद हुआ था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















