The Lallantop
Logo

शाहरुख खान की 'पठान' की रिलीज़ के लिए मुंबई के गेटी थिएटर ने वो किया, जो पहले कभी नहीं हुआ

शाहरुख खान के फैन क्लब SRK यूनिवर्स ने ये सारा इंतज़ाम करवाया है.

Advertisement

जैसे-जैसे Pathaan की रिलीज़ डेट पास आ रही है, जनता की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. साढ़े चार साल बाद Shahrukh Khan की कोई पिक्चर आ रही है. विदेशों में जनता टिकटें बुक करके बैठी है. इंडिया में एडवांस बुकिंग 20 जनवरी से चालू होगी. उसके पहले ही शाहरुख के फैन क्लब्स ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. SRK Universe नाम से चलने वाले शाहरुख के फैन क्लब ने 'पठान' के फर्स्ट डे पर 200 से ज़्यादा शोज़ बुक किए हैं. उनका प्लान है कि देशभर से शाहरुख के 50 हज़ार फैन्स अलग-अलग शहरों में एक साथ ये शो देखेंगे. लेटेस्ट खबर ये है कि मुंबई का सबसे बड़ा सिंगल स्क्रीन थिएटर गेटी (Gaiety) 'पठान' के लिए अपना सालों पुराना नियम तोड़ने जा रहा है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement