The Lallantop
Logo

सलमान खान की 'सिकंदर'के टीजर ने बॉलीवुड का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ डाला ?

Salman Khan की फिल्म Sikandar के टीजर रिलीज होते ही इसने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 24 घंटे में ही टीजर को करोड़ों बार देखा गया.

Advertisement

28 दिसम्बर को Salman Khan की फिल्म Sikandar का टीज़र रिलीज किया गया. पहले ये सलमान के जन्मदिन यानि 27 दिसम्बर को रिलीज होने वाला था. लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से मेकर्स ने इसे एक दिन आगे खिसका दिया. ‘सिकंदर’ का टीज़र आया और फैन्स की सारी हसरतें पूरी कर दी. ऐसे में जिस तरह से ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर A R Murugadoss ने उन्हें पेश किया है. उसकी काफी तारीफ हो रही है. 24 घंटों के अंदर यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे जाने वाला हिंदी फिल्म का टीज़र बन गया है. ‘सिकंदर’ के टीज़र पर पहले 24 घंटों में 41.6 मिलियन व्यूज़ आए. यानी 4.10 करोड़ बार इसे यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया. देखें वीडियो.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement