The Lallantop
Logo

अल्लू अर्जुन ने 'Pushpa 2' से जितने पैसे कमाएंगे, वो इंडियन सिनेमा के इतिहास में कोई एक्टर नहीं कमा पाया

फिलहाल सुपरस्टार Rajinikanth इंडिया के सबसे महंगे एक्टर हैं. Allu Arjun उनसे 100 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा फीस पा सकते हैं.

Advertisement

Allu Arjun इन दिनों Pushpa 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनकी ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होनी है. इस फ्रैंचाइज़ की पहली किश्त की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का स्केल बड़ा कर दिया है. प्रोडक्शन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए इसलिए अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए रेगुलर तरीके से फीस नहीं लेने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो फिल्म की कमाई में से प्रॉफिट शेयर करेंगे. 'पुष्पा 2' की कमाई को लेकर मेकर्स ने एक एस्टीमेट तैयार किया है. अगर फिल्म उतनी कमाई कर गई, तो अल्लू अर्जुन भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे ज़्यादा फीस पाने वाले एक्टर बन जाएंगे.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement