The Lallantop
Logo

टाइगर 3 में सलमान खान की एंट्री पर चले भयंकर पटाखे, पुलिस करेगी मामले की जांच

इससे पहले भी 'अंतिम' के दौरान फैन्स ने थिएटर में जलाए थे पटाखे, Salman Khan ने खुद वीडियो शेयर कर ऐसा करने से मना किया था.

Advertisement

दिवाली के दिन Salman Khan की Tiger 3 थिएटर्स में रिलीज़ हुई. फैन्स में उत्साह था. क्योंकि सलमान ने पिछले कुछ समय से एक कायदे की फिल्म में काम नहीं किया था. मगर कुछ फैन्स ने अति-उत्साह में आकर सिनेमाघर के भीतर ही पटाखे जलाने शुरू कर दिए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसकी भरपूर आलोचना हो रही है. इस स्क्रीनिंग से आए इस वीडियो के बाद उपहार सिनेमा वाली घटना को भी याद कर रहे हैं. जिस तरह की लापरवाही मालेगांव के उस थिएटर में दिखाई गई है. वहां कुछ भी हो सकता था. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस इनवेस्टिगेशन शुरू की जा चुकी है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement