The Lallantop
Logo

शाहरुख खान की फ़िल्म जवान में भी अल्लू अर्जुन काम कर सकते हैं

सा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ‘जवान’ को अपनी पहली हिंदी फिल्म बना सकते हैं.

Advertisement

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' 2021 में रिलीज हुई. इस फिल्म ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया. इसके डायलॉग और गाने रील में खूब चले. पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए. उनकी इस सफलता को हिंदी में भी भुनाने की बात चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ‘जवान’ को अपनी पहली हिंदी फिल्म बना सकते हैं. एटली इस फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. पीपिंग मून के के मुताबिक अल्लू को फिल्म में एक अहम किरदार ऑफर किया गया. 12 फरवरी को उन्हें कहानी सुनाई गई. अल्लू उसे लेकर उत्साहित थे. लेकिन उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है. हालांकि एटली को लगता है कि अल्लू फिल्म को हां कर ही देंगे. अल्लू अर्जुन अगर मान जाते हैं तो वो फिल्म में कैमियो करेंगे. एटली इस रोल के लिए A लिस्ट एक्टर को लेना चाहते थे, जो इससे पहले कभी शाहरुख के साथ नहीं दिखा हो. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement