The Lallantop
Logo

अक्षय कुमार केदारनाथ गए थे, लोग वो वीडियो ले आए, जिसमें वो मंदिर जाने के लिए मना कर रहे हैं

अक्षय कुमार के पुराने इंटरव्यू की क्लिप्स चल रही हैं, जिसमें वो मंदिर नहीं जाने की बात कह रहे हैं. क्योंकि सबकुछ मन के अंदर होता है.

Advertisement

23 मई को Akshay Kumar की कुछ फोटोज़ और वीडियोज़ इंटरनेट पर आईं. पता चला कि अक्षय Kedarnath मंदिर दर्शन करने गए थे. मंदिर के बाहर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. अक्षय बाहर आए. हाथ-वाथ जोड़े. इंस्टाग्राम पोस्ट किया. उसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियोज़ फैल रहे हैं. वो मीम चलता है न, बिफोर-आफ्टर वाला. ऐसा ही कुछ सीन अक्षय के साथ भी हुआ है. इन वायरल वीडियोज़ में अक्षय ये कहते पाए जा रहे हैं कि मंदिर-वंदिर नहीं जाना चाहिए. क्योंकि भगवान तो मन के अंदर होता है. देखें वीडियो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement