The Lallantop

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' को बॉयकॉट करने की मांग क्यों हो रही है?

'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर से रणबीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसे देखकर लोग इसे बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
'ब्रह्मास्त्र' ट्रेलर के एक सीन में रणबीर कपूर.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर कल आया था. मगर ट्विटर पर इसके बॉयकॉट की डिमांड होने लगी. हैशटैग बॉयकॉट ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. इसके बॉयकॉट की डिमांड क्यों हो रही है इसे आप नीचे पढ़ सकते हैं. साथ ही पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# धनुष की Thiruchitrambalam की रिलीज़ डेट आई

धनुष की फिल्म Thiruchitrambalam की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई. इसे 18 अगस्त को थिएटर में रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

# सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने कहा, पति की वजह से छोड़ी एक्टिंग

'कभी हां कभी ना' फेम एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती  ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड और डायरेक्टर शेखर कपूर की वजह से एक्टिंग छोड़ी थी. सुचित्रा ने बताया कि उस वक्त शेखर उन्हें सपोर्ट नहीं किया करते थे.

Advertisement

# रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' को बॉयकॉट करने की मांग

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर कल रिलीज़ हुआ. मगर इसके आने के बाद से ही एक तबका इसे बॉयकॉट करवाने के पीछे पड़ गया है. ट्रेलर से एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें रणबीर कपूर मंदिर की घंटी बजा रहे हैं. इस सीन में उन्होंने चप्पल पहन रखी है. 

इसी बात को लेकर ट्विटर पर फिल्म को बॉयकॉट करने की बात चल रही है. वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी भी नई फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए हैशटैग चलाए जा रहे हों.

# 'जवान' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे शाहरुख

शाहरुख खान इन दिनों हैदराबाद में हैं. वो एटली के साथ अपनी फिल्म 'जवान' की शूटिंग कर रहे हैं. एयरपोर्ट से शाहरुख की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. जिसमें वो अपना लुक छुपाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

# जुलाई से शुरू होगी अल्लू की 'पुष्पा 2' की शूटिंग

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू हो सकती है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर सुकुमार ने स्क्रिप्टिंग का काम पूरा कर लिया है.

# 5 अगस्त को रिलीज़ होगी मराठी फिल्म 'दे धक्का 2'

मराठी फिल्म 'दे धक्का 2' की रिलीज़ डेट आ गई. महेश मांजरेकर की इस फिल्म को लगातार पोस्टपोन किया जा रहा था. मगर अब ये 05 अगस्त को रिलीज़ होगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement