Shah Rukh Khan पिछले 30 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो Fauji से की थी. एक्स जर्नालिस्ट और फिल्म राइटर Mushtaq Shiekh ने हाल ही में शाहरुख पर बात की है. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख को एक मैग्जीन ने रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वो उन्हें स्टार नहीं मानते थे. लेकिन जब शाहरुख स्टार बन गए तो उस मैग्ज़ीन ने उनसे इंटरव्यू मांगा. मुश्ताक शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' के को-राइटर रह चुके हैं. साथ ही उन्होंने शाहरुख पर Shah Rukh Can नाम की किताब भी लिखी है.
शाहरुख खान स्टार नहीं थे, फिल्म मैगज़ीन ने उनका इंटरव्यू लेने से मना कर दिया - मुश्ताक शेख
Shah Rukh Khan पर किताब लिख चुके Mushtaq Shiekh ने उनकी ज़िंदगी से जुड़े कौन-से किस्से बताए.


साइरस ब्रोचा के शो ‘साइरस सेज़’ में मुश्ताक ने ये किस्सा सुनाया. उन्होंने शाहरुख के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा,
जब वो मुंबई में आए थे और फिल्मों में पहचान बनाना चाह रहे थे, हालांकि फौजी की वजह से वो फेमस हो गए थे. उन दिनों में मैं बतौर फ्रीलांस जर्नालिस्ट G मैग्जीन के लिए काम करता था, जो मूवी स्टार्स पर फोकस्ड थी. तब मैंने शाहरुख का इंटरव्यू लिया था. मुझे इसकी एक मज़ेदार कहानी याद है. मैं शाहरुख को इंटरव्यू के लिए अपने एडिटर के पास ले गया था. तब उन्होंने शाहरुख को उतना अच्छा नहीं माना. क्योंकि वो स्टार नहीं थे.
मुश्ताक ने आगे कहा,
शाहरुख टेलीविज़न पर बड़े थे, लेकिन फिल्मों में नहीं. उस इंटरव्यू में शाहरुख बहुत बेहतरीन हैं. वो तब भी उतने बेहतरीन और कमाल के थे, जितने आज हैं. इंटरव्यू से पहले उन्होंने कहा था कि मैं नंबर वन बनना चाहता हूं. नंबर वन हूं और रहूंगा. उनके पास फिल्म इंडस्ट्री को देखने का अलग नज़रिया था.
इसी बातचीत में मुश्ताक ने बताया,
शाहरुख जब सच में एक स्टार बन गए. तब G मैग्ज़ीन उनका इंटरव्यू करना चाहती थी. तब शाहरुख ने कहा कि मैं सिर्फ मुश्ताक से बात करूंगा.
खैर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सुजॉय घोष की पिक्चर 'किंग' में नज़र आने वाले हैं. मूवी में उनके अलावा सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी होंगे. खबर है कि अभिषेक बच्चन मूवी में विलन बनेंगे. ये एक मल्टीपल विलन वाली फिल्म होगी. शाहरुख मूवी में गैंगस्टर बने हैं, जो सुहाना के किरदार को ट्रेनिंग देते दिखेंगे. ‘किंग’ के अलावा उनका नाम ‘पठान 2’ से भी जुड़ रहा है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है.
वीडियो: शाहरुख-सुहाना की अगली फिल्म 'किंग' में काम करेंगे ये कंपोजर, अपने बच्चे जैसा मानते हैं SRK





















