The Lallantop

राधिका को ड्रंक सीन करना था, इरफान ने कहा - "मैं बाप हूं, झूठ पकड़ लूंगा"

Irrfan की आखिरी फिल्म में काम करने वाली Radhika Madan ने किस बात पर अफसोस जताया है.

Advertisement
post-main-image
राधिका मदान ने इरफान के साथ 'अंग्रेज़ी मीडियम' में काम किया था.

Radhika Madan ने हाल ही में Irrfan पर बात की है. दोनों ने Angrezi Medium में साथ काम किया था. ये फिल्म 2020 में आई थी. इसमें राधिका ने इरफान की बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक सीन था, जहां राधिका को ऐसे परफॉर्म करना था जैसे शराब पी हो. राधिका ने उसी सीन के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि इरफान ने उनसे कहा था कि वो राधिका का झूठ पकड़ लेंगे. साथ ही उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इरफान के साथ ज़्यादा वक्त नहीं बिताया. इस फिल्म की रिलीज़ के करीब एक महीने बाद इरफान का निधन हो गया था. वे न्यूरोएंडोक्रेन ट्यूमर नाम की रेयर बीमारी से पीड़ित थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में राधिका ने ड्रंक सीन करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया, 

फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने हमें ड्रंक सीन में इमोशन को थोडा बढ़ा कर दिखाने के लिए कहा था. हमने सीन के लिए जो प्रिपरेशन किया था, उसमें हम थोड़ा एक्ट्रा कर रहे थे. इरफान सर सेट पर आए और कहा - ‘झूठ है. मैं पकड़ लूंगा. मैं बाप हूं, पकड़ लूंगा.’ इसके बाद ड्रंक दिखने के लिए हम उस लेवल पर पहुंच गए, जहां वो कनफ्यूज़ हो गए. मैं ड्रंक हूं या नहीं.  

Advertisement

बातचीत में राधिका ने इरफान के साथ समय ना बिता पाने का अफसोस जताया. उन्होंने कहा, 

मैं अपने कैरेक्टर पर फोकस कर रही थी. मैं इरफान सर को पिता के रूप में देख रही थी. मुझे लगा कि मेरे पास फिल्म्स, एक्टिंग और क्राफ्ट पर बात करने के लिए बहुत समय है. लेकिन वो बहुत सारी चीज़ों से गुज़र रहे थे.

इरफान और राधिका मदान की फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ 2020 में रिलीज़ हुई थी. ये 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल थी. फिल्म में इरफान, राधिका के अलावा करीना कपूर खान और दीपक डोबरियाल भी थे. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. लेकिन कोविड-19 की वजह से उसे कुछ दिन बाद ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया था. इस फिल्म के लिए इरफान को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था.

Advertisement

बता दें कि राधिका मदान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ ‘सरफिरा’ में नज़र आई थीं. हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है.  इसके अलावा वो ‘सना’ नाम की फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है.

 

वीडियो: फिल्म रिव्यू: कैसी है दिवंगत अभिनेता इरफान स्टारर 'तीसरी मंजिल'?

Advertisement