सिनेमा जगत की बड़ी खबरों को एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं. नीचे खबरों में पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
'लाइगर' के सेट पर विजय देवरकोंडा को माइक टाइसन ने गाली दी?
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' आज थिएटर्स में रिलीज़ हो गई है.


# 'एक्वामैन 2' की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई है
जैसन ममोआ की फिल्म 'एक्वामैन 2' की रिलीज़ डेट पोस्टपोन हो गई. पहले इसे 17 मार्च 2023 को रिलीज़ किया जाना था. मगर अब ये 25 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी.
# मेगन मर्केल के पॉडकास्ट में दीपिका पादुकोण
अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मर्केल ने रिसेंटली अपना पॉडकास्ट शुरू किया है. जिसका नाम है Archetypes. इसमें वो एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और दूसरे फील्ड से जुड़ी सक्सेसफुल महिलाओं से बात करेंगी. इस पॉडकास्ट में दीपिका पादुकोण भी गेस्ट होंगी. पॉडकास्ट के प्रोमों में दीपिका की आवाज़ सुनी जा सकती है. इसका पहला एपिसोड स्पॉटीफाई पर आ चुका है.
# 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'जामताड़ा 2'
2020 में नेटफ्लिक्स पर आई पॉपुलर सीरीज़ 'जामताड़ा' के दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट आ गई. इस क्राइम ड्रामा सीरीज़ को 23 सितंबर से देखा जा सकेगा.
# कियारा ने शुरू की 'सत्यप्रेम की कथा' की तैयारियां
कियारा अडवाणी ने अपनी अगली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की प्रिपरेशन शुरू कर दी है. कियारा के साथ फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे. मूवी का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था. मगर विवादों के बाद इसका नाम चेंज कर दिया गया.
# 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आ गया है
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आ गया. उनसे पहले दीपिका का लुक आया था.
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज़ होगी.
# 'लाइगर' के डायरेक्टर की पिछली फिल्म के रेप सीन पर बवाल
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' आज थिएटर्स में रिलीज़ हो गई है. ट्विटर पर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म पिछली फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' का एक सीन वायरल हो रहा है. जगन्नाथ पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म में रेप के सीन को रोमांटिसाइज़ किया है. इस वीडियो के अप होने के बाद लोगों ने पुरी जगन्नाथ के काम पर नेगेटिव कमेंट करना शुरू कर दिया है. साथ ही 'लाइगर' को बॉयकॉट करने की भी अपील शुरू कर दी है.
# विजय ने बताया, 'लाइगर' के सेट पर माइक ने दी थी गाली
अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' में माइक टाइसन भी दिखेंगे. विजय ने फिल्म प्रमोशन में बताया कि 'लाइगर' के सेट पर माइक ने विजय को गाली दी. विजय ने बताया,"उन्होंने मुझे सेट पर प्यार से बहुत गालियां दी. मैं उन्हें रिपीट नहीं कर सकता. लेकिन हां, उनके साथ काम करके बहुत मज़ा आया.''
वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक-सैफ की विक्रम-वेधा का टीज़र रिलीज़ हुआ






















