Varun Dhawan इंडिया टुडे कॉनक्लेव में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि पैंडेमिक के दौरान उनका अनुभव कैसा रहा. एक एक्टर के तौर पर उन्होंने अपने भीतर क्या बदलाव महसूस किए. इसके जवाब देते-देते वरुण स्टेज से ही फफककर रो पड़े. उन्होंने कहा कि वो इस स्टेज से वो बात करना चाहते हैं, जो उन्होंने बहुत लोगों से नहीं कही है. उन्होंने अपने एक करीबी के गुज़रने की कहानी सुनाई. उस व्यक्ति का नाम था मनोज साहू. मनोज, वरुण के साथ पिछले 26 साल से काम कर रहे थे.
कौन थे मनोज साहू, जिन्हें याद कर स्टेज से फफककर रोने लगे वरुण धवन?
''आज मैं जो कुछ भी हूं, वो किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से ज़्यादा उस आदमी की वजह से हूं''- वरुण धवन
.webp?width=360)

मनोज के गुज़रने का वरुण के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा, इस बारे में वरुण कहते हैं-
''एक ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने मेरे साथ 26 साल तक काम किया. उनका नाम मनोज था. वो गुज़र गए. वो मेरी आंखों के सामने गुज़रे. उन्हें कोविड था. वो एक हफ्ते में उससे ऊबर भी गए थे. मगर इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक और उनकी मौत हो गई. इस चीज़ ने मुझे मानसिक तौर पर बहुत बुरी तरह प्रभावित किया. मगर मैं एक्टर हूं. मुझसे जो भी मिलता, वो यही कहता कि अब मूव ऑन करो. मगर मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं आगे कैसे बढ़ जाऊं. मैं जिस आदमी की बात कर रहा हूं, वो 26 साल तक मेरे साथ रहा. आज मैं जो कुछ भी हूं, वो किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से ज़्यादा उस आदमी की वजह से हूं. इस चीज़ ने मुझे हरसंभव तरीके से प्रभावित किया. मुझे इसके बारे में बात करने के लिए हिम्मत जुटाने में भी काफी वक्त लगा. और आज भी मैं इस चीज़ से लड़ रहा हूं.
मेरे लिए पैंडेमिक से निकली सबसे बड़ी सीख ये है कि मैं किसी को जज नहीं करना चाहता. क्योंकि आपको नहीं पता कि कौन, किस चीज़ से गुज़र रहा है. जब भी हम पब्लिक में होते हैं, तो सब लोग एक-दूसरे को जज कर रहे होते हैं. वो चालू है, वो ईर्ष्यालु है, ये लालची है. ये वो है, वो ये है. हमें नहीं पता कि कौन किस मुश्किल से गुज़र रहा है.''
बताया जाता है कि मनोज साहु, वरुण धवन के पर्सनल स्टाफ थे. उन्हें कई मौकों पर वरुण की गाड़ी चलाते पाया गया है. इनफैक्ट, मनोज ने एक ऐड शूट के लिए वरुण को महबूब स्टूडियो ड्रॉप किया. उसके बाद उन्होंने छाती में दर्द होने की शिकायत की. उन्हें फटाक से लीलावती अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वरुण उन्हीं के बारे में बात कर रहे थे.
वीडियो देखें: वरुण धवन ने घायल डांसर के इलाज के लिए इंस्टाग्राम के ज़रिए दिया डोनेशन














.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



