सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए अक्षय कुमार का नया 'सेल्फी' रिकॉर्ड, टाइगर के 'गणपत' के फर्स्ट लुक से लोगों ने क्या गलती खोज ली और जानिए शाहरुख की 'पठान' ने कितनी कमाई कर डाली.
टाइगर की 'गणपत' का फर्स्ट लुक आया, लोगों ने गलती ढूंढ ली
टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत: पार्ट वन' की रिलीज़ डेट आ गई.
.webp?width=360)

1. टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर
टॉम हार्डी की फिल्म 'वेनम 3' का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. टॉम ने खुद इस बात को कंफर्म किया है. उन्होंने 'वेनम 1' के कुछ डिलीट सीन्स को शेयर करते हुए 'वेनम 3' की अनाउंसमेंट की है. ये 'वेनम' फ्रेंचाइज़ की आखिरी फिल्म होगी. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
2. 13 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करेंगे बैकस्ट्रीट बॉयज़
बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज़ 13 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करने वाले हैं. इस अमेरिकन बैंड की इंडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इस साल बैंड के 30 साल पूरे हो रहे हैं. 4 और 5 मई को इनके शो मुंबई और दिल्ली में होंगे.
3. रानी की 'मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे' का ट्रेलर आ गया
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे' का ट्रेलर आ गया. रानी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. आशिमा छिब्बर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक मां की है. जिसके दो बच्चों को नॉर्वे की सरकार छीन लेती है. इसके बाद मिसेज़ चैटर्जी अपने बच्चों को वापिस पाने के लिए क्या-क्या करती हैं यही इसमें दिखाया जाएगा. मूवी 17 मार्च को रिलीज़ होगी.
4. अक्षय कुमार का सबसे ज़्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' का धड़ल्ले से प्रमोशन कर रहे हैं. इसी प्रमोशनल इवेंट में अक्षय ने गिनीज़ बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अक्षय कुमार तीन मिनट में सबसे ज़्यादा सेल्फी लेने वाले व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने तीन मिनट में 184 सेल्फी ली है.
5. 'गुड मॉर्निग अमेरिका शो' में हिस्सा लेने पहुंचे राम चरण
एक्टर राम चरण अमेरिका के पॉपुलर चैट शो गुड मॉर्निंग अमेरिका 3 में नज़र आने वाले हैं. यहां उन्होंने अपनी फिल्म RRR पर और उनकी मेकिंग पर बात की. उन्होंने गाने नाटू-नाटू को मिली पॉपुलैरिटी और उसके बनने पर भी बात की. राम ने कहा, ये इंडियन सिनेमा को ट्रीब्यूट है. ये पहली बार हुआ है जब गोल्डन ग्लोब्स, एकेडमी अवॉर्ड्स और दूसरे क्रटिक्स अवॉर्ड्स ने हमें पहचाना है. ये सिर्फ RRR नहीं है बल्कि इंडियन सिनेमा है इंडिया के टेक्निशियन्स हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है.''
6. टाइगर की 'गणपत' का फर्स्ट लुक आया, लोगों ने गलती ढूंढ ली
टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत: पार्ट वन' की रिलीज़ डेट आ गई. इसके फर्स्ट लुक के साथ मेकर्स ने अनाउंस किया कि फिल्म 20 अक्टूबर को थिएटर्स में उतारी जाएगी. लेकिन इसके फर्स्ट लुक टीज़र से फैन्स ने महीन गलती ढूंढ ली है. दरअसल अनाउंसमेंट वीडियो में बताया गया है कि ये फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा भाषा में भी रिलीज़ होगी. इसमें मलयालम की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है.

जिसे लोगों ने करेक्ट करने की सलाह दे डाली.
7. 'दसरा' से नानी का फर्स्ट लुक आया, 30 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म
तेलुगु एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म 'दसरा' से उनका फर्स्ट लुक आ गया है. जिसमें वो अपनी मूंछों को छूते दिख रहे हैं. ये फिल्म एक गांव की कहानी है. जिसके आस-पास कोयले की खदानें हैं. मूवी 30 मार्च को रिलीज़ होगी.
8. 'गुड मॉर्निंग अमेरिका शो' में हिस्सा लेने पहुंचे राम चरण
एक्टर राम चरण अमेरिका के पॉपुलर चैट शो 'गुड मॉर्निंग अमेरिका 3' में नज़र आने वाले हैं. शो में उन्होंने अपनी फिल्म RRR पर और उसकी मेकिंग पर बात की. उन्होंने गाने 'नाटू-नाटू' को मिली पॉपुलैरिटी और उसके बनने पर भी बात की. राम ने कहा, ''ये इंडियन सिनेमा को ट्रीब्यूट है. ये पहली बार हुआ है जब गोल्डन ग्लोब्स, एकेडमी अवॉर्ड्स और दूसरे क्रिटिक्स अवॉर्ड्स ने हमें पहचाना है. ये सिर्फ RRR नहीं है बल्कि पूरा इंडियन सिनेमा है, इंडिया के टेक्निशियन्स हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है.''
वीडियो: क्या शाहरुख, सलमान खान के टाइगर-पठान नई फिल्म में भिड़ने वाले हैं?






















