The Lallantop

कपिल शर्मा के शो में 'दादी' बनने वाले अली असगर ने शो छोड़ने की वजह बता दी

कहा जा रहा था कि अली ने सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की लड़ाई के बाद शो से अलग होने का फैसला लिया था.

Advertisement
post-main-image
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के एक सीन में अली असगर. दूसरी तरफ कपिल और अली.

अली असगर. कॉमेडियन हैं. 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में वो दादी का किरदार निभाते थे. मगर अचानक से उन्होंने शो छोड़ दिया. अली उस शो से तभी अलग हुए थे, जब सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच झगड़ें की खबरें आ रही थीं. मगर असल वजह पता नहीं चल पाई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' बंद हुआ. उसके बाद 'द कपिल शर्मा शो' शुरू हुआ. इसमें भी अली नहीं देखे गए. 10 सितंबर को कपिल शर्मा शो का चौथा सीज़न टीवी पर आना शुरू हुआ. इससे भी अली नदारद रहे. मगर वो कलर्स टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में दादी के किरदार में वापस लौटे हैं. नेटवर्क 18 ने उनसे इन सभी मसलों पर बात की. इस बातचीत में अली असगर ने बताया कि वो कपिल शर्मा के शो से क्यों अलग हुए थे. अली बताते हैं-

''ईमानदारी से बताऊं, तो आपको कभी पता नहीं होता. इन चीज़ों को प्रेडिक्ट नहीं किया जा सकता. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं नहीं कर रहा होऊंगा वो शो. तो अभी भी मैं नहीं बोल सकता कि मैं करूंगा या नहीं. सबकुछ परिस्थितियों पर निर्भर करता है. मेरी दिक्कतें कैरेक्टर और क्रिएटिव से जुड़ी हुई थीं. इसके अलावा कोई बात नहीं है. ऐसी कोई बहुत बड़ी वजह नहीं है कि मैं शो नहीं कर रहा हूं. और मैं नहीं करूंगा. जिस दिन कुछ अच्छा आएगा, हम साथ काम करेंगे. मगर वो कब होता है, ये तो वक्त ही बताएगा.''

Advertisement

कपिल के शो पर वापसी की बात का जवाब देते हुए अली कहते हैं-

''हुआ ये कि मेरे शो छोड़ने के बाद हमारे बीच बातचीत नहीं हुई. मिस-कम्युनिकेशन हो गई. हम दोनों एक-दूसरे के कॉल्स मिस कर जाते थे. हमारी मुलाकात कहीं पर नहीं हो पाई. तो अभी फिलहाल तो नहीं बोल सकता कि मैं करूंगा या नहीं करूंगा.''

अली असगर के कपिल शर्मा शो से अलग होने को लेकर किस्म-किस्म की बातें चल रही थीं. 2017 में कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ परफॉर्म करने ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे. फ्लाइट में सुनील और कपिल की लड़ाई हो गई. नौबत जूत्तम-पजार तक आ गई. कहा गया कि अली असगर ने इन्हीं वजहों से कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था. मगर अली ने कहा कि वो उस शो से इसलिए अलग हुए क्योंकि वो अपने किरदार से संतुष्ट नहीं थे. और इस बात की जानकारी उन्होंने कपिल और उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही दे दी थी.

Advertisement

कपिल का शो छोड़ने के बाद से अली असगर 'जुड़वा 2', 'पागलपंती' और ‘अमावस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आज कल वो 'झलक दिखला जा 10' में दादी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. 

वीडियो देखें: द कपिल शर्मा शो के नए सीज़न में कृष्णा अभिषेक और भारती नज़र नहीं आएंगे, वजह ये है

Advertisement