The Lallantop

'फ्रेंड्स' फेम मैथ्यू पेरी के गुज़रने पर क्या बोले ये 8 इंडियन एक्टर्स

मैथ्यू पेरी को 'फ्रेंड्स' में चैंडलर बिंग का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. सबका कहना है कि उन्होंने मैथ्यू के रूप में अपना एक 'फ्रेंड' खो दिया.

Advertisement
post-main-image
दो अलग-अलग मौकों पर मैथ्यू पेरी.

अमेरिकन सिटकॉम Friends फेम एक्टर Matthew Perry नहीं रहे. वो इस शो में Chandler Bing नाम का किरदार निभाते थे. इस किरदार को चुटीले और सैरकास्टिक टिप्पणियों के लिए जाना जाता था. प्लस रूममेट और दोस्त जोई ट्रिबियानी के साथ चैंडलर की केमिस्ट्री भी 'फ्रेंड्स' के हाईलाइट्स में गिनी जाती है. शनिवार की शाम 4 बजे मैथ्यू अपने घर में मृत पाए गए. लॉस एंजेलिस टाइम्स के मुताबिक वो अपने घर में हॉट टब में बैठे हुए थे, जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई. उनके आसपास किसी किस्म की ड्रग्स नहीं पाई गई है. पुलिस ने किसी षड्यंत्र की बात से भी इन्कार किया है. मैथ्यू पेरी 54 साल के थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसा एक वाकया इंडिया में भी हो चुका है. 2018 में दिग्गज इंडियन फिल्म एक्टर श्रीदेवी भी दुबई के एक होटल के बाथ टब में डूब गई थीं. जिससे उनकी मौत हो गई. श्रीदेवी की उम्र भी तब 54 साल थी. ख़ैर, 'फ्रेंड्स' दुनिया के सबसे चर्चित टीवी शोज़ में एक है. उसे लोग बार-बार देखते हैं. इंडिया में इसकी अलग ही कल्ट फॉलोइंग है. मैथ्यू पेरी के निधन पर तमाम भारतीय एक्टर्स और सेलेब्रिटीज़ ने शोक जताया और उन्हें अपने-अपने अंदाज़ में विदाई दी.

1) करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'फ्रेंड्स' से चैंडलर का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'चैंडलर फॉरएवर'.

Advertisement

2) रणवीर सिंह-

3) अर्जुन कपूर ने मैथ्यू की फोटो शेयर करते हुए लिखा-

"हमने आज एक दोस्त खो दिया. मुझे बहुत बुरा और टूटा हुआ महसूस हो रहा है. हम सबके फ्रेंड बने रहने के लिए थैंक यू मैथ्यू पेरी." 

Advertisement

4) तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने मैथ्यू की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा-

"एक पूरी जेनरेशन ने आज अपना दोस्त खो दिया है. आपकी बहुत याद आएगी मैथ्यू पेरी. आपकी आत्मा को शांति मिले."

5) 'मिर्ज़ापुर' के मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु ने लिखा-

“मैथ्यू पेरी. आपकी आत्मा को शांति मिले पुराने दोस्त.”

6) समांथा ने मैथ्यू की फोटो शेयर करते हुए लिखा-

"फॉरएवर फ्रेंड. थैंक यू."

7) बिपासा बासु और अथिया शेट्टी ने भी टूटे दिल वाली इमोजी के साथ मैथ्यू पेरी को अलविदा कहा- 

मैथ्यू पेरी को भले 'फ्रेंड्स' में चैंडलर के रोल के लिए जाना जाता है मगर उन्होंने अपने करियर में कई अन्य फिल्मों और सीरीज़ में काम किया. मैथ्यू ने अपने करियर में 'फूल्स रश इन', 'थ्री टु टैंगो', 'सर्विंग सारा' और 'नंब' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. 2009 में आई '17 अगेन' उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई. अगर टीवी की बात करें, तो मैथ्यू ने 'फ्रेंड्स' के अलावा 'मिस्टर सनशाइन', 'द ऑड कपल' और 'द केनेडी- आफ्टर कैमेलॉट' समेत 15 से ज़्यादा शोज़ में काम किए.

जब मैथ्यू 'फ्रेंड्स' कर रहे थे, तब वो ड्रग्स की समस्या से भी जूझ रहे थे. मैथ्यू के करियर के बहुत कायदे से फल-फूल नहीं पाने के पीछे सबस्टेंट अब्यूज़ एक अहम वजह मानी जाती है. 2022 में उन्होंने अपनी मेमोआ (memoir) लिखी. Friends, Lovers and the Big Terrible Thing: A Memoir नाम की इस किताब में मैथ्यू इस मसले पर विस्तार से बात भी की थी.

2021 में 'फ्रेंड्स' की पूरी कास्ट का रीयूनियन हुआ था. यानी इस शो की प्राइमरी कास्ट साथ आई और उन्होंने इस शो पर काम करने के अनुभवों और किस्सों कहानियों पर बात की. HBO मैक्स पर रिलीज़ किए गए इस एपिसोड का नाम था 'फ्रेंड्स- द रीयूनियन'. ये मैथ्यू पेरी का आखिरी प्रोजेक्ट साबित हुआ. 

वीडियो: वर्ल्ड फेमस 'Friends Reunion' का स्पेशल एपिसोड इंडिया में देखने के लिए क्या करना होगा?

Advertisement