
क्या है The Girl On The Train की ख़ास बात, जिसमें चुलबुली परिणीति साइको किलर बनने जा रही है
जब हॉलीवुड में ये फिल्म बनी थी, गर्दा उड़ा दिया था.
Advertisement

'द गर्ल ऑन द ट्रेन' फिल्म का डायरेक्शन किया है रिभु दासगुप्ता ने. जो इससे पहले अमिताभ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म 'तीन' और इमरान हाशमी की वेब सीरीज़ 'द बार्ड ऑफ ब्लड' बना चुके हैं.
परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म आ रही है. जिसका नाम है 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'. इसका ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है. फिल्म साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म 'The Girl On The Train' का हिंदी अडेप्टेशन है. ये हॉलीवुड फ़िल्म भी साल 2015 में आई इसी नाम के उपन्यास पर बेस्ड थी. जिसे लिखा था पॉला हॉकिंस ने. क्या है फिल्म की कहानी, कैसा है ट्रेलर और ये फिल्म कब रिलीज़ होगी, सब बताएंगे आपको. तो चलिए शुरुआत करते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
1. क्या है The Girl On The Train की कहानी
कहानी है मीरा कपूर यानी परिणीति चोपड़ा की. जो रोज़ एक ट्रेन से सफर करती है. एक ही रूट से आती-जाती है. इसी रास्ते पर उसे एक लड़की (अदिति राव हैदरी) दिखाई देती है. जिसे देखकर मीरा को उसका अतीत याद आता है. मगर एक दिन ये लड़की कहीं गायब हो जाती है. मीरा उसे ढूंढने की कोशिश भी करती हैं. मगर वो कहीं नहीं मिलती. बाद में पता चलता है कि उसका मर्डर हो गया है. इस मर्डर केस में पुलिस को शक होता है मीरा कपूर पर. कहानी में ट्विस्ट यहीं से आता है. पुलिस को छानबीन में ये भी पता चलता है कि मीरा को एम्नेशिया नाम की एक दिमागी बिमारी है. जिसमें आदमी के दिमाग में किसी भी तरह की नई यादें नहीं बनती. मतलब वो चीजों को भूलता चला जाता है.


Advertisement
''मुझे याद करना ही होगा''कुछ जगहों पर परिणीति की एक्टिंग कमाल की है. जैसे जब-जब मीरा कपूर अपनी पिछली बातों को याद करने की कोशिश करती है, उस समय उनकी झुंझलाहट. अपने बाल नोंचना हो या शीशे में अपना सिर मारना. बाथ टब से अचानक निकलना हो या ट्रेलर के लास्ट सीन में ये कहते हुए रोना कि, परिणीति की एक्टिंग उस पर्टिकुलर जगह पर फिट बैठती है. अब मीरा कपूर इस केस से खुद को कैसे बाहर निकालेंगी. इसके लिए फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा. 3. कौन-कौन है फिल्म में? # परिणीति चोपड़ा


Advertisement






















