The Lallantop

टाइगर की फिल्म 'गणपत' डिज़ास्टर साबित हो रही है

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' पार्ट वन डिज़ास्टर साबित हो रही है. पहले संडे फिल्म ने सिर्फ ढाई करोड़ रुपए कमाए. टोटल कमाई सुनकर आप भी सिर पकड़ लेंगे.

Advertisement
post-main-image
टाइगर की फिल्म 'गणपत' का पोस्टर.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे पढ़ने को मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' मूवी का कलेक्शन

फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसी की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून' ग्लोबली बहुत बढ़िया कलेक्शन कर रही है. 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर से 365 करोड़ रुपए कमाए हैं. इंडिया में इस फिल्म को 27 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

2. तारा सुतारिया की 'अपूर्वा' का फर्स्ट लुक आउट

तारा सुतारिया ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है. वो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सर्वाइवल थ्रिलर 'अपूर्वा' में दिखाई देंगी. जिसका फर्स्ट लुक आ गया है. इसे 15 नवंबर से देख सकेंगे.

3. टाइगर की फिल्म 'गणपत' ने कमाए 7 करोड़ रुपए

Advertisement

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' पार्ट वन डिज़ास्टर साबित हो रही है. पहले संडे फिल्म ने सिर्फ ढाई करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने तीन दिनों में सिर्फ सात करोड़ रुपए का बिज़नेस किया.

4. 300 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है 'लियो'

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने पहले शनिवार यानी तीसरे दिन 39.8 करोड़ रुपए कमाए. वहीं चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 41.5 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. इंडिया में फिल्म ने 181.35 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं ग्लोबली ये फिल्म 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने वाली है.

5. 'द ग्रेट इंडियन किचन' हिंदी रीमेक का TBNFF में प्रीमियर

मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक को 27वें टेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा. इस मूवी में सान्या मल्होत्रा हैं. फिल्म को आरती खत्री ने डायरेक्ट किया है.

6. साउथ की तीन फिल्मों में दिखेंगे अर्जुन रामपाल

एक्टर अर्जुन रामपाल साउथ की तीन फिल्मों में काम करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक तेलुगु फिल्म 'भगवंत केसरी' में काम करने के बाद उन्हें साउथ की फिल्मों से विलेन बनने के ऑफर आ रहे हैं. जिसमें से तीन फिल्मों को उन्होंने साइन कर लिया है.

Advertisement