नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़िए, हमारा खास दी सिनेमा शो.
'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' ने बाकी गानों की छुट्टी कर दी
इसके तीनों वर्जन को एक दिन में यू-ट्यूब पर 46 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.


1. 'लोकी 2' के ट्रेलर को मिले 80 मिलियन व्यूज़
टॉम हिडलस्टन की सीरीज़ 'लोकी' के दूसरे सीज़न के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ये डिज़्नी प्लस हॉटस्टार का ऐसा ट्रेलर बना है, जिसे भयंकर व्यूअरशिप मिली है. वैरायटी के मुताबिक 'लोकी 2' के ट्रेलर को 80 मिलियन लोग देख चुके हैं. सीरीज़ को 06 अक्टूबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
2. आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर आया
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्रेलर आ गया. ट्रेलर में अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल और राजपाल यादव भी दिख रहे हैं. मूवी 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
3. शोभिता की 'मेड इन हैवन 2' का ट्रेलर आ गया है
शोभिता धूलिपाला की सीरीज़ 'मेड इन हैवन' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. इस बार सीरीज़ पर्सनल स्ट्रगल्स , कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप्स को एक्सप्लोर करेगी. इसके पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया था. दूसरे पार्ट को 10 अगस्त से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
4. कार्तिक की 'चंदू चैम्पियन' का फर्स्ट लुक आया
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैम्पियन' का फर्स्ट लुक आ गया है. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी. पोस्टर में कार्तिक के चेहरे पर कुछ चोट के निशान नज़र आ रहे हैं. फिल्म 14 जुलाई 2024 को रिलीज़ होगी.
5. 'ज़िंदा बंदा' के तीनों वर्जन ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स
शाहरुख की 'जवान' के पहले गाने 'ज़िंदा बंदा' ने बहुत सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इसके तीनों वर्जन को एक दिन में यू-ट्यूब पर 46 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. बॉलीवुड के तो पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़े ही हैं, इस गाने ने बीटीएस और ITZY जैसे बैंड के कई गानों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'ज़िंदा बंदा' ने व्यूज़ के मामले में गर्ल पॉप बैंड ITZY के गाने Cake को, गुरु रंधावा के 'यू टॉकिंग टू मी' को, बीटीएस जंगकुक के गाने 'सेवन' को पछाड़ दिया है. 'ज़िंदा बंदा' के सिर्फ हिंदी वर्जन को यू-ट्यूब पर अब तक 41 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.
6. 'रॉकी और रानी...' के सीक्वल पर बोले करण
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सीक्वल पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा, ''हमने पार्ट 2 डिस्कस किया है. हम उसके बारे में चर्चा भी कर रहे हैं. आलिया और रणवीर से इस बारे में मेरी बात हुई है. हम बात कर रहे हैं कि ये फिल्म स्पिनऑफ डिज़र्व करती है. हमारे दिमाग में एक स्टोरी भी है, देखिए क्या होता है.''
वीडियो: दी सिनेमा शो: 'जवान' के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय ने कितनी फील ले ली?




















