The Lallantop

शाहरुख-प्रभास की 'डंकी-सलार' क्लैश पर बोले प्रशांत नील, बताया सबसे बड़ा डर

शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' का क्लैश होने वाला है. इसी पर बात करते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने सबसे बड़े डर को बताया है.

Advertisement
post-main-image
हालांकि 'डंकी' की ऑफिशियल रिलीज़ डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिलेगा. जानिए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#'डंकी-सलार' क्लैश पर बोले प्रशांत नील

शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सलार' का क्लैश होने वाला है. इसी पर बात करते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने सबसे बड़े डर को बताया है. प्रशांत ने कहा, ''ये बहुत असहज स्थिति है किसी के भी लिए कि अपनी रिलीज़ डेट को शिफ्ट करना पड़े. हम भी नहीं चाहते कि किसी को हमारी वजह से डेट चेंज करनी पड़े. मगर ये निर्णय प्रोडक्शन लेता है. हमें इस बात का डर नहीं है कि सामने वाली फिल्म इतनी बड़ी है. राजकुमार हिरानी मेरे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक हैं और मैं 'डंकी' देखने ज़रूर जाऊंगा लेकिन जब हम ये फिल्म बना रहे थे तो हमारे लिए सबसे बड़ा डर ये था कि क्या पब्लिक इस फिल्म को देखने आएगी. उसे ये फिल्म पसंद आएगी या नहीं. यहीं हमारे लिए सबसे बड़ा डर है.''

Advertisement

#लोकेश के प्रोडक्शन की पहली फिल्म अनाउंस

लोकेश कनगराज के प्रोडक्शन हाउस 'जी स्क्वाड' की पहली फिल्म अनाउंस हो गई  है. इस फिल्म का नाम होगा 'फाइट क्लब'. जिसे डायरेक्ट करेंगे विजय कुमार. विजय कुमार ही फिल्म के लीड एक्टर भी होंगे.

# 'टाइगर वर्सेज़ पठान' की शूटिंग टली

Advertisement

सलमान और शाहरुख खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' आने वाले कुछ समय के लिए टाल दी गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू की जाएगी. बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर से इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. जिस वजह से इसकी शूटिंग लेट शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज़ किया जाएगा.

# जयम रवि की नई फिल्म की अनाउंसमेंट

जयम रवि और नित्या मेनन एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कादलुकु न्यारमइल्लई' में नज़र आएंगे. इसी नाम से साल 1964 में भी एक फिल्म आई थी. जिसमें मुथुराम, नागेश और राजश्री जैसे एक्टर्स थे.

#'सैम बहादुर' की 23 हज़ार टिकटें बिकीं

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' 01 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. रिलीज़ से पहले इसकी 57 हज़ार टिकटें बिक चुकी है. फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर की 'एनिमल' से हो रहा है.

# 'एनिमल' की 7.4 लाख टिकटें बिकीं

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी 01 दिसंबर को आ रही है. इसका भी काफी बज़ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन के लिए फिल्म की 7.4 लाख टिकटें बिक चुकी हैं.

Advertisement