The Lallantop

''अगर ये पिक्चर नहीं चली तो पूरा बिल मेरे पर फटेगा'': सलमान खान

सलमान ने बताया कि 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी फ्लॉप हो गई तो क्या होगा.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर में सलमान खान.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. प्रियंका की 'सिटाडेल' का बजट 2500 करोड़ रुपए

प्रियंका चोपड़ा की सीरीज़ 'सिटाडेल' प्राइम वीडियो की दूसरी सबसे बड़ी सीरीज़ बताई जा रही है. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक 'सिटाडेल' का बजट करीब 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2500 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है. सीरीज़ के प्रोडक्शन में अमेज़न ने धड़ल्ले से पैसे खर्च किए हैं. 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-द रिंग्स ऑफ पावर' के बाद ये प्राइम की दूसरी सबसे बड़ी बजट वाली सीरीज़ है. इसे 28 अप्रैल से देख सकेंगे.

Advertisement

2. 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की एनिमेटेड स्पिन ऑफ सीरीज़ बनेगी

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'स्ट्रेंजर थिंग्स' की एनिमेटेड स्पिन ऑफ सीरीज़ बनाई जाएगी. शो के मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट की. बताया कि इसे किसी भी नॉर्मल एनिमेटेड सीरीज़ की तरह बनाया जाएगा. हालांकि, ये स्पिन ऑफ किस कैरेक्टर पर बनेगा या इसका नाम क्या होगा फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है.

3. धोनी के प्रोडक्शन हाउस की LGM का फर्स्ट लुक आउट

Advertisement

महेन्द्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म LGM, 'लेट्स गेट मैरिड' का फर्स्ट लुक आ गया है. धोनी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की इस मूवी में हरीश कल्याण लीड रोल में होंगे. इस फैमिली ड्रामा फिल्म में योगी बाबू भी होंगे. इसे 2023 के मिड में रिलीज़ किया जाएगा.

4. जूनियर NTR की 'सिम्हादरी' फिर से होगी रिलीज़

जूनियर एनटीआर और राजामौली की तेलुगु फिल्म 'सिम्हादरी' को री-रिलीज़ किया जाएगा. RRR की ऑस्कर जीत को सेलिब्रेट करने के लिए जूनियर एनटीआर के बर्थडे यानी 20 मई को इसे फिर से रिलीज़ किया जाएगा. ओरिजनली ये फिल्म साल 2003 में रिलीज़ हुई थी.

5. बिना राइटर के बनी सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान'

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर आ चुका है. इसके बाद से ही तमाम तरह के विवाद शुरू हो गए हैं. कोई कह रहा है कि ये तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक है तो कोई पवन कल्याण की मूवी की कॉपी बता रहा है. मगर अब एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. ये मैटर फिल्म के राइटर से जुड़ा हुआ है. ट्रेलर में कहीं भी फिल्म के राइटर का नाम नहीं लिखा है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म बिना किसी राइटर के बनाई गई है. इसके क्रेडिट्स में कहीं किसी भी राइटर का नाम नहीं है.

6. शाहरुख-सलमान 'टाइगर वर्सेज़ पठान' के लिए फीस नहीं लेंगे

शाहरुख और सलमान खान 'टाइगर वर्सेज़ पठान' में साथ दिखेंगे. मगर इसके लिए दोनों खान्स कोई फीस नहीं ले रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा Tiger Vs Pathaan को प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर बना रहे हैं. यानी फिल्म से कमाए पैसों को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा, सलमान, शाहरुख और आदित्य चोपड़ा. उसी रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और शाहरुख फिल्म की कमाई का 40-40 परसेंट ले जाएंगे. जबकि आदित्य चोपड़ा को 20 परसेंट से संतोष करना पड़ेगा. मगर उम्मीद ये है कि ये फिल्म बहुत पैसे कमाने वाली है. उस टोटल का 20 परसेंट बहुत बड़ी रकम होगी.

7. ''अगर ये पिक्चर नहीं चली तो पूरा बिल मेरे पर फटेगा'': सलमान खान

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने ये भी बताया कि अगर ये मूवी फ्लॉप हो गई तो क्या होगा. लॉन्च इवेंट पर डायरेक्टर फरहाद सामजी ने कहा, 'सुपरस्टार शायद लोगों को मिल जाए साथ काम करने के लिए मगर सलमान किस्मत वालों को मिलते हैं.' इसी का जवाब देते हुए सलमान ने कहा, "अगर ये पिक्चर नहीं चली तो पूरा बिल मेरे पे फटेगा, और लोग कहेंगे यही है वो आदमी जिसकी वजह से फिल्म नहीं चली. ओरिजनल स्क्रिप्ट अभी भी मेरे पास है."

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार का वीडियो शेयर किया, शाहरुख खान और उनके फैन्स में तगड़ी बहस हो गई

Advertisement