The Lallantop

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' पर चोरी का आरोप

जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की आने वाली तेलुगु फिल्म 'देवरा' के टाइटल को लेकर विवाद हो गया है.

Advertisement
post-main-image
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'देवरा' का पोस्टर.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

मार्टिन स्कॉरसेज़ी की फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया. लियोनार्डो डिकैप्रियो और रॉबर्ट डीनीरो की इस फिल्म के प्रीमियर के बाद इसे 09 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला. करीब चार घंटे लंबी ये फिल्म इसी नाम के नॉवेल पर बेस्ड है. ये फिल्म 06 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

Advertisement

2. प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का नहीं बनेगा सीक्वल

अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'सिटाडेल' का दूसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज़ पर अमेज़न ने 300 मिलियन डॉलर यानी करीब 2500 करोड़ रुपए लगाए. खूब खर्चा किया लेकिन 'सिटाडेल' लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही. सीरीज़ के क्रिएटर डेविड वेल ने बताया कि उन्हें दूसरे सीज़न को बनाने का ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. इसलिए फिलहाल इसके सीक्वल पर कोई काम नहीं हो रहा.

3. डेनियल के बाद Luke Evans बनेंगे 'जेम्स बॉन्ड'?

Advertisement

डेनियल क्रेग के बाद एक्टर लूक एवंस अगले 'जेम्स बॉन्ड' बन सकते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लूक ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो एक फेमस फ्रेंचाइज़ स्पाई फिल्म में जासूस बनेंगे. अब लोग इसे 'जेम्स बॉन्ड' फिल्म से जोड़ रहे हैं. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

4. जीतू जोसेफ की 'दृश्यम' का कोरियन रीमेक बनेगा

जीतू जोसेफ की मलयालम फिल्म 'दृश्यम' का कोरियन रीमेक बनने जा रहा है. इंडियन प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज़ और साउथ कोरिया की प्रोडक्शन कंपनी एंथोलॉजी स्टूडियोज़ मिलकर इस कोरियन वर्जन को बनाएंगे. मूवी में 'पैरासाइट' के एक्टर सोंग कांग हू दिखाई देंगे.

5. इब्राहिम ने खत्म की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग

इब्राहिम अली खान ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. सारा अली खान ने इस बात को कंफर्म किया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इब्राहिम धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरज़मी' में दिखाई देंगे. जिसमें उनके साथ काजोल भी होंगी.

6. जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' पर चोरी का आरोप

जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की आने वाली तेलुगु फिल्म 'देवरा' के टाइटल को लेकर विवाद हो गया है. एक्टर और प्रड्यूसर गणेश बाबू ने बताया कि उन्होंने 'देवरा' टाइटल को पहले रजिस्टर करवाया था. लेकिन 'देवरा' की टीम ने ये टाइटल चुरा लिया. गणेश बाबू ने बताया कि वो कई साल पहले ही इस टाइटल को रजिस्टर करवा चुके थे. उसे रिन्यू करवाना भूल गए थे. जिसके बाद मेकर्स ने ये टाइटल चुरा लिया.

Advertisement