The Lallantop

मेकर्स ने अक्षय कुमार की फिल्म का नाम क्यों बदल दिया?

अक्षय कुमार की फिल्म 'कैप्सुल गिल' का नाम बदल दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखाई देने वाले हैं.

सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#असित मोदी ने कहा, एक्ट्रेस का आरोप बिल्कुल बेबुनियाद

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्टर ने शो के प्रोड्यूसर Asit Modi पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वो पिछले दो महीनों से शो के लिए शूटिंग नहीं कर रही हैं. अब असित मोदी ने का जवाब आया है. उनका कहना है कि वो उस एक्ट्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. क्योंकि ये आरोप उनकी और उनके शो की छवि खराब करने के मक़सद से लगाए गए हैं. असित ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस के सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं.

Advertisement

# आदित्य धर की 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में अल्लू अर्जुन होंगे?

आदित्य धर के ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में पहले विक्की कौशल दिखाई देने वाले थे. लेकिन फिर इस प्रोजेक्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया. इसके बाद खबर आई कि इस फिल्म में रणवीर सिंह दिखाई देंगे. अब रिपोर्ट्स हैं कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन को ऑफर हुई है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जियो स्टूडियोज़ ने अल्लू को ये फिल्म ऑफर की है. अल्लू ने फिल्म में दिलचस्पी भी दिखाई है लेकिन अभी तक हां नहीं कहा है. फिलहाल अल्लू, 'पुष्पा 2' में बिज़ी हैं. जिसे इस साल के अंत तक रिलीज़ किया जाएगा.

#'कार्तिकेय 2' के बाद 'स्पाई' फिल्म में दिखेंगे निखिल सिद्धार्थ

Advertisement

सरप्राइज़ हिट 'कार्तिकेय 2' के एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. वो हिंदी और तेलुगु फिल्म 'स्पाई' में दिखाई देंगे. जिसका फर्स्ट लुक आ गया है. बताया जा रहा है कि ये मूवी नेताजी सुभाष चंद्रबोस के बारे में होगी. इसे 29 जून को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.

# अक्षय की फिल्म का नाम बदलकर 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रखा गया

अक्षय कुमार की फिल्म 'कैप्सुल गिल' का नाम बदलकर 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' रख दिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को लगता है कि ये नया नाम फिल्म के साथ न्याय करेगा. ये फिल्म चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की ज़िंदगी पर बेस्ड फिल्म होगी. जिसे इस अगस्त तक सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की खबरें हैं.

# टाइट सिक्योरिटी के बीच शाहरुख-सलमान ने 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू की  

'टाइगर 3' में शाहरुख खान का कैमियो होगा. मड आईलैंड में सलमान और शाहरुख ने इस कैमियो और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू कर दी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सात दिनों तक चलने वाले इस शूट के लिए बहुत टाइट सिक्योरिटी रखी गई है. ताकि यहां से कोई भी सीन या फोटो ना लीक हो सके. आदित्य इस पूरे सीन को फिल्म का हाइलाइट बनाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने सारी व्यवस्था टाइट कर रखी है.

# नेटफ्लिक्स पर आई रानी मुखर्जी की 'मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे'

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज़ चैटर्जी वर्सेज़ नॉर्वे' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ चुकी है. फिल्म को आज से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Advertisement