The Lallantop

सलमान की 'टाइगर 3' के बाद क्यों आएगा ऋतिक की 'फाइटर' का टीज़र?

खबर थी कि 'टाइगर 3' (Tiger 3) के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' (Fighter) का टीज़र आएगा, लेकिन मेकर्स ने अब ये प्लान बदल दिया है.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट्स हैं कि सलमान खान की 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन के 'वॉर' का किरदार कबीर का कैमियो होगा.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अक्षय कुमार का 'सिंघम अगेन' से लुक आया

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आ गया है. वो अपने 'सूर्यवंशी' वाले लुक में नज़र आ रहे हैं. रोहित शेट्टी ने अक्षय का ये लुक शेयर किया है. 'सिंघम अगेन' अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'हाउसफुल 5' कास्ट पर बोले साजिद नाडियाडवाला

अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' की कास्ट को लेकर साजिद नाडियाडवाला ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें लिखा गया है कि फिल्म की फाइनल कास्टिंग जल्द अनाउंस की जाएगी. इसलिए कास्टिंग को लेकर किसी भी तरह की फेक खबरों पर ध्यान ना दें.


# इसलिए 'टाइगर 3' के बाद आएगा 'फाइटर' का टीज़र

Advertisement

खबर थी कि 'टाइगर 3' के साथ सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' का टीज़र आएगा, लेकिन मेकर्स ने अब ये प्लान बदल दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन के 'वॉर' के किरदार कबीर का कैमियो होगा. ऐसे में सिद्धार्थ नहीं चाहते कि कबीर और 'फाइटर' वाले ऋतिक के किरदार को जनता एक साथ स्क्रीन पर देखे. इसलिए अब 'टाइगर 3' की रिलीज़ के दो हफ्ते बाद 'फाइटर' का टीज़र आ सकता है.

# यूएसए में बड़े लेवल पर रिलीज़ होगी 'एनिमल'

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' उनकी ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से बड़े लेवल पर रिलीज़ होने जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'एनिमल' को यूएसए में 888 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. जबकि 'ब्रह्मास्त्र' को सिर्फ 810 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया था.

# रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' का टीज़र आया

रवि तेजा की फिल्म 'ईगल' का टीज़र आया है. ये एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. जिसमें रवि के साथ नवदीप, मधुबाला और काव्या थापर भी होंगे. फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज़ होगी.

# 'सैम बहादुर' का ट्रेलर 07 नवंबर को आएगा

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का ट्रेलर 07 नवंबर को आएगा. विक्की ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके ट्रेलर की रिलीज़ डेट अनाउंस की है.

Advertisement