तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर्स ने सिनेमा हॉल के एग्ज़िबिटर्स से मांग की है. कि त्योहारों पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में पहली प्राथमिकता तेलुगु भाषी फिल्मों को मिले, न की तेलुगु में डब हुई अन्य भाषाओं की फिल्मों को. ऐसा खासतौर पर दशहरा और संक्रांति के त्योहार पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों के लिए कहा गया है. तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की. जहां कहा कि त्योहारों में तेलुगु भाषी फिल्मों को सिनेमाघरों में पहली प्राथमिकता दी जाए.
तेलुगु प्रोड्यूसर्स की इस मांग से साउथ की फिल्मों को तगड़ा झटका लगने वाला है
नामी तेलुगु प्रोड्यूसर्स को भी इससे नुकसान होने वाला है.


अगर एग्ज़िबिटर ये मांग मान लेते हैं तो तेलुगु फिल्मों को फायदा होगा. लेकिन इससे तमिल फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ेगा. इन फिल्मों के लिए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के राज्य बड़े मार्केट हैं. आने वाले पोंगल और संक्रांति के हफ्ते में दो बड़ी तमिल फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं – थलपति विजय की ‘वारिसू’ और अजीत की ‘थुनिवु’. तेलुगु फिल्मों को ज़्यादा स्क्रीन दिए जाने पर इन दोनों फिल्मों को बड़ा झटका लगेगा. बहरहाल, अभी एग्ज़िबिटर्स ने इस मांग पर कुछ भी नहीं कहा है. तेलुगु प्रोड्यूसर्स ने अपनी प्रेस रिलीज़ में दिल राजू का ज़िक्र किया. दिल राजू फिल्म प्रोड्यूसर हैं. ‘आर्या’ और ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों पर पैसा लगा चुके हैं. थलपति विजय की ‘वारिसू’ को भी उन्होंने ही प्रोड्यूस किया है. खैर प्रेस रिलीज़ में दिल राजू को लेकर लिखा गया,
तेलुगु फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वाइस प्रेज़ीडेंट दिल राजू ने 2019 में मीडिया से कहा था कि हम त्योहार के वक्त अपने थिएटर डब फिल्मों को क्यों दे रहे हैं. पहली प्राथमिकता तेलुगु भाषाई फिल्मों को मिलनी चाहिए. उसके बाद ही बाकी फिल्मों को.
संक्रांति और पोंगल वाला हफ्ता साउथ की फिल्मों के लिए बड़ा माना जाता है. बड़े स्टार्स अपनी फिल्में इस मौके पर रिलीज़ करना चाहते हैं. 2023 में भी ‘वारिसू’ और ‘थुनिवु’ जैसी तमिल फिल्मों के साथ-साथ ‘एजेंट’, वीरा नरसिम्हा रेड्डी’ और Waltair Veerayya जैसी तेलुगु फिल्में इस हफ्ते रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं. अगर तमिल फिल्मों को कम स्क्रीन मिलती है तो तेलुगु फिल्मों के बिज़नेस को बड़ा बूस्ट मिलने वाला है. बाकी ये मांग मानी जाएगी या नहीं, अभी एग्ज़िबिटर्स का इस पर जवाब आना बाकी है.
वीडियो: संक्रांति पर किन फिल्मों का क्लैश होगा?
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



