The Lallantop

साउथ के स्टार ने गुस्से में कहा, इस हीरोइन को निकालो - तमन्ना भाटिया

तमन्ना ने अपने शुरुआती करियर का किस्सा बताया जब साउथ के एक बड़े स्टार ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी थी.

Advertisement
post-main-image
तमन्ना ने साल 2005 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था.

Tamannaah Bhatia ने साल 2005 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ एक हिन्दी फिल्म थी. हालांकि उसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा का रुख किया. वहां बड़ी स्टार बनीं. हाल ही में वो दी लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम गेस्ट इन दी न्यूज़रूम में बतौर गेस्ट आई थीं. वहां उनसे पूछा गया कि हिन्दी बेल्ट और साउथ में काम करते हुए उन्होंने क्या फर्क महसूस किया. तब तमन्ना ने बताया कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. तब एक स्टार ने गुस्से में उन्हें फिल्म से निकालने के लिए कहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

तमन्ना ने बताया:

मुझे लगता है कि लोग आपके कॉन्फिडेंस को हिलाने की कोशिश करते हैं, क्योंकि आप छोटे हैं और ये दिखाते हैं कि आपको ये नहीं पता. आपको समझ में नहीं आता क्योंकि आपकी वो उम्र नहीं है. तो वो बहुत बार हुआ. लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. मैं एक बार साउथ के एक बहुत बड़े स्टार के साथ फिल्म कर रही थी. और कुछ सीन्स पर मुझे कहना पड़ा कि मैं ये नहीं कर सकती. मैं इसके साथ सहज नहीं हूं. उस सीन में कुछ ऐसा था जिसके साथ मैं कम्फर्टेबल नहीं थी. मैंने कहा कि मैं ये सीन करने में कम्फर्टेबल नहीं हूं. तब उसे स्टार ने कहा - 'हीरोइन को चेंज कर दो'.

Advertisement

उन्होंने आगे जोड़ा:

कोई भी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे तो ज़रूरी नहीं कि आप वैसा ही महसूस करें. उनको जो लगा वो उन्होंने अपने मुंह से कह दिया. ये उनका फैसला था अपने लीड एक्टर को ट्रीट करने का. अगले दिन उन्होंने खुद आकर मुझसे माफी मांगी. उन्होंने कहा कि सॉरी मैं बहुत परेशान हो गया था. मुझे गुस्सा आ रहा था. मुझे उस तरह से पेश नहीं आना चाहिए था.

तमन्ना ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि उन्होंने उस उम्र में भी जिस तरह से रिएक्ट किया, उसके लिए उन्हें अपने आप पर गर्व है. उन्होंने अपनी दिमाग की शांति को भंग नहीं होने दिया.       
   

Advertisement

वीडियो: लल्लनटॉप अड्डा: अड्डा के मंच पर Tamanna Bhatia को प्रपोज़ किया तो क्या जवाब मिला?

Advertisement