The Lallantop

तबु ने कहा, शाहरुख के साथ कई फिल्में ऑफर हुईं, मैंने मना कर दिया

Tabu ने कहा, ''मैं रिस्पेक्ट करती हूं कि लोग मुझे और Shahrukh Khan को साथ काम करते देखना चाहते हैं लेकिन...''

Advertisement
post-main-image
तबु और शाहरुख खान, 'ओम शांति ओम' के एक गाने और 'साथिया' फिल्म के एक सीन में.

Tabu और Shahrukh Khan. इंडस्ट्री के दो बड़े नाम. दोनों ने ही अपने-अपने करियर में बेहद कमाल की फिल्में दी हैं. मगर दोनों ने अपने अभी तक के करियर में सिर्फ एक फिल्म साथ में की है. साल 2002 में आई 'साथिया'. इसके अलावा शाहरुख की 'ओम शांति ओम' में तबु ने छोटा सा कैमियो किया था. रिसेंटली अपनी फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha के प्रमोशन के दौरान तबु ने बताया कि शाहरुख के साथ उन्होंने फिल्में क्यों नहीं की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Shaad Ali की फिल्म 'साथिया' में भी शाहरुख और तबु का छोटा सा रोल था. मात्र एक या दो सीन के लिए दोनों ने स्क्रीन शेयर की थी. मगर दोनों की केमेस्ट्री लोगों को पसंद आई थी. Galatta India को दिए इंटरव्यू में जब तबु से पूछा गया कि वो और शाहरुख खान फिर से स्क्रीन पर कब दिखेंगे तो उन्होंने कहा,

''मैं प्रोड्यूसर नहीं हूं, डायरेक्टर नहीं हूं, स्क्रीन राइटर नहीं हूं. ना ही ये तय करने वाली हूं कि शाहरुख अगली फिल्म किसके साथ करेंगे. ना तो मुझे पता है कि अगली फिल्म कौन सी बनने वाली है या मुझे कौन सी फिल्म ऑफर होने वाली है. मैं सिर्फ उन फिल्मों को ही हां या ना कह सकती हूं जो मुझे ऑफर होंगी. हमें साथ में फिल्म ऑफर हुई थी मगर कुछ के लिए मैंने मना कर दिया, कुछ के लिए शाहरुख ने. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं कि हम साथ में काम कर पाएं. पर मैं बहुत रिस्पेक्ट करती हूं कि बहुत से लोग मुझे और शाहरुख को साथ काम करते देखना चाहते हैं.''

Advertisement

तबु ने अपनी कमर्शियल फिल्मों से इतर मज़बूत किरदार वाली छोटे बजट की फिल्मों पर भी बात की. जिनके लिए उन्हें खूब सराहना मिली. जब उनसे पूछा गया कि क्या इन छोटी बजट की फिल्मों को करने से पहले उन्हें किसी तरह की सलाह मिली थी. तो तबु ने कहा,

''सभी ने मुझे ऐसी फिल्में करने के लिए मना किया था. सभी ने कहा था कि ऐसी फिल्में मेरे करियर को खत्म कर देंगी. लोगों ने कहा था मेकअप नहीं लगेगा, तुम्हारा कमर्शियल करियर खराब हो जाएगा. तुम्हें ऐसे किरदार और डार्क रोल्स नहीं करने चाहिए. मगर मैंने किसी की नहीं सुनी. वरना मैं अपना काम नहीं कर पाती. जब मुझे किसी चीज़ को करने से रोका जाता है तो मैं खुद उस चीज़ को एक्सप्लोर करना चाहती हूं. मेरी फिल्म सेंसिबिलिटी के हिसाब से मैं चीज़ों को देखती हूं.''

ख़ैर, तबु जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म 'औरों में कहां दम था' में दिखाई देने वाली हैं. जिसमें उनके साथ Ajay Devgn होंगे. इसके बाद वो एक और फिल्म अजय के साथ करने जा रही हैं. जो साल 2019 की 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल होगी. तबु आखिरी बार करीना कपूर खान और कृति सेनन की 'क्रू' में दिखी थीं. जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया. 

Advertisement

वीडियो: तबु, करीना, कृति की 'क्रू' ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई कर डाली!

Advertisement