The Lallantop

''बच्चों सी मासूमियत सलमान खान ही परदे पर ला सकते हैं''- सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति ने बताया कि इसीलिए सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' के लिए सबसे फिट एक्टर थे.

Advertisement
post-main-image
'बजरंगी भाईजान' के एक सीन में सलमान और हर्षाली. दूसरी तरफ 'द कपिल शर्मा शो' में सुधा मूर्ति.

The Kapil Sharma Show के नए एपिसोड में  Sudha Murty पहुंची थीं. इस एपिसोड में सुधा के साथ एक्टर Raveena Tandon और Oscar विजेता प्रोड्यूसर Guneet Monga भी पहुंची थीं. यहां पर सुधा ने अपने जीवन के तमाम पहलूओं पर बात की. मगर उनसे बार-बार सिनेमा संबंधित सवाल पूछे जा रहे थे. सुधा ने रोज़ एक फिल्म देखने की आदत से लेकर Shahrukh Khan और Salman Khan की फिल्मों पर भी बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने शाहरुख के बारे में बात करते हुए कहा कि वो उन्हें दिलीप कुमार की याद दिलाते हैं. दिलीप कुमार उनके पसंदीदा फिल्म एक्टर थे. उन्होंने 'वीर ज़ारा' देखने के बाद अपनी बिटिया से कहा था कि अगर दिलीप कुमार जवान होते, तो वो 'वीर ज़ारा' में ज़रूर काम करते. सुधा ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद था. एक समय था, जब वो रोज़ एक फिल्म देखा करती थीं. वो इस बाबत कहती हैं-

''मैं बहुत फिल्में देखती थी. मुझे याद है, उस वक्त मैं पुणे में थी. किसी ने मुझे चैलेंज दिया था. मेरे सामने शर्त रखी थी कि मैं रोज़ एक फिल्म देखूंगी. तो मैं हर दिन एक मूवी देखती थी. साल के 365 दिन में मैंने 365 फिल्में देख डाली. हर रोज़ एक फिल्म.''

Advertisement

जब शाहरुख की बात हो, तो सलमान खान फैन्स कैसे पीछे रहते. इसी एपिसोड से सुधा मूर्ति की एक और क्लिप चल रही है. इसमें वो सलमान की एक्टिंग एबिलिटी पर बात कर रही हैं. उनसे 'बजरंगी भाईजान' से जुड़ा सवाल पूछा जाता है. इस पर वो कहती हैं-

''वो जो बच्चों सी मासूमियत है, उसे सिर्फ सलमान खान ही स्क्रीन पर ला सकते हैं. वो 'बजरंगी भाईजान' में काम करने के लिए बिल्कुल फिट थे.''

शो के होस्ट कपिल ने भी उनके जवाब पर 'वाह' कहकर अपनी सहमति दर्ज करवाई. सलमान खान ही 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं. सलमान ने SKF (सलमान खान फिल्म्स) के बाद SK TV नाम का वेंचर शुरू किया. सलमान ने अनाउंस किया कि इस वेंचर के संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर उनके दोस्त नदीम कुरैशी होंगे. नदीम नियमित रूप से कपिल शर्मा के एपिसोड्स में नज़र आते रहते हैं.

Advertisement

खैर, सुधा मूर्ति बिज़नेस वुमन हैं. 2006 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था.  

वीडियो: शाहरुख खान ने ‘कर्मा हिट’ वाली बात अधिकारी समीर वानखेड़े के लिए कही थी?

Advertisement