The Lallantop

दो गाने और चार सीन वाली फिल्में अब नहीं करूंगी-सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha ने Salman Khan की फिल्म Dabangg से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की. कुछ को सफलता मिली. कुछ फ्लॉप हो गईं.

Advertisement
post-main-image
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'काकूदा' आज ज़ी 5 पर रिलीज़ हो चुकी है. जिसमें रितेश देशमुख और साकिब सलीम जैसे एक्टर्स नज़र आ रहे हैं.

Sonakshi Sinha बीते दिनों से चर्चा में हैं. पहला अपनी शादी की वजह से. दूसरा उनकी फिल्म 'काकुदा' की वजह से. जो आज रिलीज़ हो चुकी है. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि वो ऐसी एक्टर बनना चाहती हैं जो हर जॉनर में फिट हो जाएं. सोनाक्षी ने अपनी सीरीज़ 'हीरामंडी' पर भी बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोनाक्षी ने कहा कि 'काकुदा' के लिए वो अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आईं. सोनाक्षी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,

'' 'काकुदा' जब मेरे पास आई तो इसे पढ़कर मुझे बहुत मज़ा आया. मैं सिर्फ स्क्रिप्ट को पढ़कर ही बहुत एंटरटेन हो गई. वैसे मुझे हॉरर फिल्में पसंद तो नहीं हैं मगर इस फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी भी भयंकर है. डायरेक्टर आदित्य ऐसे हैं जिन्हें इस जॉनर की काफी समझ है. उन्हें पता है किसी को कब डराना है, कहां जनता को हंसाना है, वो पंचेज़ और बीट्स, कहां क्या इस्तेमाल करना है. वो सब समझते हैं. इस फिल्म में काम करना और आदित्य के साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरिएंस रहा. ये मेरे लिए मेरे कंफर्ट ज़ोन से बाहर का रोल था. जिसे करके बहुत मज़ा आया.''

Advertisement

सोनाक्षी ने 'हीरामंडी' पर भी बात की. कहा कि इस सीरीज़ के बाद उनकी बहुत तारीफ हुई. उन्होंने कहा कि अब वो ऐसी फिल्में कर रही हैं जिसे हमेशा से करना चाहती थीं. सोनाक्षी ने कहा,

''मैं हमेशा से ऐसी एक्टर बनना चाहती थी जिसे किसी भी जॉनर में कास्ट कर लिया जाए. अब मैं हर जॉनर की फिल्में कर सकती हूं. मेरी कुछ फिल्मों ने अच्छा किया है कुछ ने नहीं. मगर हर फिल्म से मैंने कुछ ना कुछ सीखा है.''

''ओटीटी के बूम के बाद इसने एक्टर्स, डायरेक्टर्स, राइटर्स और फिल्ममेकर्स के साथ कईयों के लिए अवसर खोल दिए हैं. मुझे ओटीटी पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. आखिर में मैं एक एक्टर हूं. मुझे एक्टिंग करनी है. फिर चाहे वो ओटीटी के लिए हो या थिएटर के लिए या टीवी के लिए. मेरी 'अकीरा' फिल्म को ले लीजिए. मैं उसमें हीरो हूं. मैं अब उस दौर में फिर से नहीं जाना चाहती जहां दो गाने और चार सीन के लिए मैं फिल्म करती थी. मैं इस फेज़ को इंजॉय कर रही हूं.''

ख़ैर, सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की. कुछ को सफलता मिली. कुछ फ्लॉप हो गईं. हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज़ 'हीरामंडी' के लिए उनकी खूब तारीफ हुई. 

Advertisement

वीडियो: सोनाक्षी सिन्हा ने राउडी राठौड़ से अक्षय कुमार के डायलॉग पर कहा, अब मैं ऐसी फिल्में नहीं करूंगी

Advertisement