फिल्मी दुनिया की बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जेखा आपको नीचे पढ़ने को मिलेगा. जानिए ‘पठान’ की सक्सेस पर डायरेक्टर सिद्धार्थ ने क्या कहा? जावेद अख्तर पर भड़के पाकिस्तानी सितारों ने क्या पोस्ट किया और ‘हेरा-फेरी 3' के बाद अक्षय किसी फिल्म फ्रेंचाइज़ की तैयारी में जुड़े हैं.
'पठान' के 500 करोड़ कमाने पर क्या बोले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद?
'पठान' का ओवरऑल कलेक्शन 1005 करोड़ रुपए हो गया है.


# शाहरुख की 'पठान' के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ कमाए
शाहरुख की 'पठान' ने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.09 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. इसका डोमेस्टिक कलेक्शन 518.06 करोड़ रुपए हो गया है. 'पठान' पहली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसके हिंदी वर्जन ने इतनी कमाई की हो. इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'पठान' का ओवरऑल कलेक्शन 1005 करोड़ रुपए हो गया है. इस पर बात करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ''मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म पूरी दुनिया को पसंद आ रही है. इसने इतिहास बना दिया है. जब हमने फिल्म की शुरुआत की तो हमें पता था कि हम बढ़िया कमाई करेंगे लेकिन मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसका सिर्फ हिंदी वर्जन ही 500 करोड़ पार कर जाएगा. इसका इतना सक्सेसफुल होना मेरे लिए इंस्पीरेशन है.''
# इस साल के ज़ी सिने अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना रिसेंटली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में नज़र आए थे. अब खबर है कि वो इस साल के ज़ी सिने अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने शो को होस्ट करने का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया है.
# विशाल की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा होते-होते रह गया
तमिल एक्टर विशाल कृष्णा की अपकमिंग फिल्म 'मार्क एंथोनी' के सेट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दरअसल एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक ट्रक अनियंत्रित हो गया. अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई. मेकर्स ने बताया कि टेक्निकल गड़बड़ियों की वजह से ये हादसा हुआ. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
# बॉलीवुड के बैड फेज़ पर सवाल किया, 'पठान' का कलेक्शन गिना दिया
'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने शाहरुख की फिल्म 'पठान' पर बात की. प्रेस मीट के दौरान जब किसी ने रणबीर से बॉलीवुड के बैड फेज़ पर सवाल किया तो रणबीर ने उनको बीच में ही रोकते हुए कहा कि आप क्या बात कर रहे हैं. 'पठान' का कलेक्शन नहीं देखा क्या आपने? रणबीर के इस सैवेज रिप्लाई का वीडियो वायरल हो रहा है.
# जावेद अख्तर के 26/11 वाले कमेंट से भड़के पाकिस्तानी स्टार्स
बीते दिनों जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वो पाकिस्तान के एक इवेंट में थे. उन्होंने 26/11 हादसे को लेकर भी बात कही थी. अब उनकी इस बात पर पाकिस्तानी कलाकार भड़क गए हैं. एक्ट्रेस शाबूर अली ने इंस्टा पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कहा कि कोई अपने घर में आकर बेइज़्जती करके चला जा रहा है और अपने लोग तालियां बजा रहे हैं. ऐसे ही एक्टर शान शाहिद ने भी कहा कि जावेद साहब पाकिस्तान को मुंबई अटैक के पीछे बता रहे हैं, अपने देश में हुए गुजरात दंगों पर वो क्यों नहीं बोलते. इनके अलावा भी कई सितारें हैं जिन्होंने जावेद अख्तर के बयान से आपत्ति जताई.
# यूएस में फिर से रिलीज़ की जाएगी राजामौली की फिल्म RRR
जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म RRR को यूएस में री-रिलीज़ किया जाएगा. ये फिल्म 03 मार्च को यूएस के थिएटर्स में लगाई जाएगी. Variance Films ने अनाउंस किया कि फिल्म को यूएस के 200 थिएटर्स में उतारा जाएगा.
# 'हेरा-फेरी 3' के बाद 'वेलकम 3' की तैयारियों में जुटेंगे अक्षय?
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा-फेरी 3' पर काम शुरू हो चुका है. अब खबर है कि इसके बाद अक्षय 'वेलकम 3' पर भी काम चालू करेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'वेलकम' के तीसरे पार्ट में अक्षय के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी भी नज़र आ सकते हैं. हालांकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं की गई है.
# 24 मार्च को प्रीमियर होगी 'चोर निकल के भागा'
यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ की जाएगी. फिल्म को 24 मार्च से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. अजय सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित होगी.
# वेणु श्रीराम की फिल्म 'आईकॉन' में अल्लू नहीं नानी होंगे?
फिल्ममेकर वेणु श्रीराम की फिल्म 'आईकॉन' कई दिनों से चर्चा में हैं. पहले इस फिल्म में अल्लू अर्जुन नज़र आने वाले थे. मगर बताया जा रहा है कि अल्लू ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिया है. ट्रैक टॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस फिल्म में एक्टर नानी को कास्ट किया जाएगा. दिल राजू के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म में कृति शेट्टी लीड रोल प्ले करेंगी.
वीडियो: दी सिनेमा शो: पठान के बाद जवान में शाहरुख खान करेंगे धांसू एक्शन, हॉलीवुड से है तगड़ा कनेक्शन



















