The Lallantop

पति को किस करने पर ट्रोल हुईं 'दृश्यम' फेम श्रिया सरन ने करारा जवाब दिया है

श्रिया को कई मौकों पर पब्लिक प्लैटफॉर्म पर अपने पति को किस करते देखा गया है.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 2' के एक सीन में श्रिया सरन. दूसरी तरफ अपने पति के साथ श्रिया.

Shriya Saran पॉपुलर एक्टर हैं. इन दिनों फिल्म Drishyam 2 में नज़र आ रही हैं. फिल्म से जुड़े कई इवेंट्स में वो अपने पति Andrei Koscheev के साथ नज़र आईं. दोनों ने पब्लिक प्लैटफॉर्म पर एक-दूसरे को किस कर लिया. अब इस वजह से श्रिया को ट्रोल किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये कोई जगह नहीं है किस करने की. अपने घर में करिए ये सब. हालांकि जो लोग ये कह रहे हैं, उन्हें खुद भी समझना चाहिए कि ये जगह नहीं मॉरल पुलिसिंग के लिए. किस तो घर में किया जा सकता है, मगर मॉरल पुलिसिंग की मनाही वहां भी है. खैर, अब इस मामले में श्रिया सरन ने खुद बात की है. उनका कहना है कि ये सब लिखना उन लोगों का काम है. और उनकी लिखी बकवास बातों को अवॉयड करना उनका.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नेटवर्क 18 के साथ हुए इंटरव्यू में श्रिया से पब्लिक प्लैटफॉर्म पर किसिंग और उस पर ट्रोलिंग से जुड़ा सवाल पूछा गया. इस बारे में बात करते हुए श्रिया ने कहा-

''ये बड़ा फनी मामला है. आंद्रेइ को लगता है कि खास मौकों पर मुझे किस करना नॉर्मल है. मुझे भी ये बड़ी खूबसूरत चीज़ लगती है. उन्हें (आंद्रेइ को) ये समझ नहीं आता कि नैचुरल सी चीज़ करने पर हमें ट्रोल क्यों किया जा रहा है. मगर कोई बात नहीं. न मैं बुरे कमेंट्स पढ़ती हूं, न उन पर रिएक्ट करती हूं. उनका (ट्रोल्स का) काम लिखना है और मेरा काम उन्हें नज़रअंदाज़ करना है. मैं वही करती हूं, जो मुझे करना होता है.''

Advertisement
shriya saran,
अपनी शादी के दौरान श्रिया और आंद्रेइ.

इन दिनों श्रिया अजय देवगन के साथ फिल्म 'दृश्यम 2' में नज़र आ रही हैं. वो फिल्म में विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी का रोल किया है. उनके पूछा गया कि 'दृश्यम 2' और RRR जैसी फिल्मों पर उनके पति की क्या राय है. इस पर श्रिया कहती हैं-

''उन्हें वो फिल्में बड़ी पसंद आईं. मगर उन्होंने मुझसे कहा कि उन फिल्मों को पूरी तरह समझने के लिए उन्हें दोबारा देखना पड़ेगा. बीते दिनों हम इस बारे में रात के दो बजे तक बात करते रहे. जो कि बड़ी दिलचस्प बातचीत थी. वो फिल्म ही ऐसी है, जहां बहुत सारी चीज़ें हो रही हैं. आपको आखिर में समझना पड़ता है कि कोई चीज़ क्यों हुई और कैसे हुई.''

'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ के अलावा श्रिया सरन को 'शिवाजी- द बॉस', 'आवारापन', 'मिशन इस्तांबुल', 'पोक्किरी राजा' और 'मानम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. 

Advertisement

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- दृश्यम 2

Advertisement