The Lallantop

शर्मिला टैगोर अपनी ही पिक्चर तीसरी बार देखकर रोने लगीं

शर्मिला 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.

Advertisement
post-main-image
शर्मीला टैगोर और मनोज बाजपेयी

'गुलमोहर' तीन मार्च को हॉटस्टार पर आने वाली है. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में हुई. इसमें फिल्म की कास्ट मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर भी मौजूद थीं. स्क्रीनिंग के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. इसमें शर्मिला ने फिल्म देखने के बाद अपने अनुभव साझा किए हैं. तीसरी बार देखने के बाद भी फिल्म ने उन्हें रुला दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में वो कहती सुनी जा रही हैं:

Advertisement

मुझे उम्मीद है, आपको फिल्म पसंद आई होगी. मैं ये तीसरी बार देख रही हूं. फिर भी मुझे रोना आया. हालांकि मैं खुद फिल्म का हिस्सा हूं. मनोज और सूरज के साथ काम कर रही हूं. वास्तव में ये मुझे रुलाता है. मुझे इस यंग लॉट का साथ पसंद है. ये अपने लिए चीजें खुद मुश्किल करते हैं. ये चाहें तो पिता के पैसे लेकर आगे बढ़ सकते हैं. पर इन्हें खुद को मुश्किलों में डालना पसंद है. ये राहुल की पहली ही फिल्म है और बहुत अच्छी तरीके से लिखी गई है.

गुलमोहर, पूरी तरह से एक पारिवारिक फिल्म है. इसकी कहानी मल्टी जनरेशन, बत्रा फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है. जो अपने 34 साल पुराने घर को छोड़कर कहीं और जाने के लिए तैयार हैं. यही हालात उन्हें अपने रिश्तों की मजबूती को फिर से परखने का मौका देते हैं. जो एक वक्त, एक सूत्र में बंधा था. जब आपसी रिश्तों में इंसिक्योरिटी पनपती हैं. तब असल धागों का रंग पता चलता है और यही है इस फिल्म की कहानी.

'गुलमोहर' से शर्मिला 12 साल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था:

Advertisement

एक लंबे अंतराल के बाद, जाने पहचाने माहौल में फिल्म के सेट पर लौटना अच्छा रहा. नरेशन के तुरंत बाद ही मैंने 'गुलमोहर' के लिए हां कह दी थी. ये बहुत लेयर्ड फैमिली ड्रामा है.  मुझे उम्मीद है, लोग इसे अपनों के साथ देखना पसंद करेंगे. 

वीडियो: शर्मिला टैगोर और रेखा को अपने आगे कुछ नहीं मानती थीं मुमताज

Advertisement