The Lallantop

पहली बार 'झूमे जो पठान' सुनने पर, शाहरुख खान ने क्या किया था?

शाहरुख ने कहा, 'झूमे जो पठान' पहली बार सुनकर नाचना चाहते थे.

Advertisement
post-main-image
'पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' गाने में शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण.

आज नीचे खबरों में पढ़िए विजय की 'वारिसु' ने एक हफ्ते में कितनी कमाई की और सारा अली खान और अर्जुन कपूर किस फिल्म में साथ नज़र आने वाले हैं. सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें आप यहां पढ़ सकते है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 3' में दिखेंगी मेरिल स्ट्रीप

सेलेना गोमेज़ की फेमस मिस्ट्री कॉमेडी सीरीज़ 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के तीसरे सीज़न में ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप दिखाई देंगी. हॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीज़न मे कई ए लिस्ट स्टार्स भी होंगे. नए सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

Advertisement

2. Ant-Man 3 मूवी का प्रोमो वीडियो आ गया है

मार्वल की फिल्म Ant-Man and The Wasp: Quantumania का प्रोमो वीडियो और पोस्टर रिलीज़ हुआ है. ये फिल्म साल 2021 में आई 'लोकी' सीरीज़ के बाद की टाइमलाइन में घटती है. टीज़र में स्कॉट लैग और उनकी बेटी बनी केसी दिख रही हैं. मूवी 17 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

3. हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मर्डर मुबारक' में अर्जुन-सारा अली?

Advertisement

अर्जुन कपूर और सारा अली खान जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर होमी अदजानिया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होगा 'मर्डर मुबारक'. इसी फिल्म के लिए अर्जुन और सारा को कंसीडर किया जा रहा है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

4. अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार का कैमियो

रोहित शेट्टी जल्द ही अजय देवगन की कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' पर काम शुरू करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय की इस फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो होगा. वो अपने 'सूर्यवंशी' वाले रोल में नज़र आएंगे. बताया ये भी जा रहा है कि इसमें रणवीर सिंह का भी कैमियो होगा. जो अपने 'सिंबा' वाले रोल में दिखेंगे.

5. विजय की 'वारिसु' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमा रही है

थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' वर्ल्ड वाइड बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने सात दिनों में 210 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का रिव्यू आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.

6. 24 जनवरी को आएगा अजय की 'भोला' का दूसरा टीज़र

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक आया था. ये फिल्म कार्थी की 'कैथी' का हिंदी रीमेक है. जिसका एक्शन पैक्ड टीज़र 24 जनवरी को आएगा. इस टीज़र को शाहरुख खान की 'पठान' के साथ भी अटैच किया जाएगा. फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

7. सारा अली ने शुरू की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की प्रिपरेशन

सारा अली खान ने बीते दिनों अपनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' अनाउंस की थी. जिसमें वो आदित्य रॉय कपूर के साथ नज़र आने वाली हैं. लंदन में टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी फिल्म 'मिशन ईगल' की शूटिंग खत्म करने के बाद वो 'मेट्रो इन दिनों' की तैयारियों में जुट गई हैं. अनुराग बासु के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी.

8. 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स पर सिनेमैटोग्राफर का बयान

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर कल रिलीज़ हुआ है. जिसमें हनुमान चालीसा की एक पंक्ति लिखी है. 16 जून को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के वीएफएक्स को लेकर खूब हो-हल्ला हुआ था. जिसपर अब सिनेमैटोग्राफर कार्तिक पलानी ने बात की है. उन्होंने कहा, ''आईडिया ये था कि 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को 'जंगलबुक' की तरह से बनाया जाएगा. लेकिन हम इन दोनों को कम्पेयर नहीं कर सकते. क्योंकि हमारे पास वैसी फैसिलिटी नहीं है. उस लेवल तक पहुंचने के लिए अभी वक्त लगेगा. हमें उस जगह पर पहुंचना पड़ेगा जहां पर हम मार्वल की तरह फिल्में बना सकें''

9. 'झूमे जो पठान' गाना पहली बार सुनकर शाहरुख नाचना चाहते थे

'पठान' की रिलीज़ से पहले शाहरुख और यश राज फिल्म्स इसका तगड़ा प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल वीडियो में शाहरुख खान से 'पठान' को लेकर कुछ सवाल किए गए. जिसका उन्होंने जवाब दिया है. करीब साढ़े आठ मिनट के इस वीडियो में शाहरुख से पूछा गया कि जब उन्होंने पहली बार 'झूमे जो पठान' गाना सुना था तो उनका क्या रिएक्शन था? इस पर शाहरुख ने कहा, ''जब सिद्धार्थ ने मुझे मेरी कार में ये गाना सुनाया तो मुझे ये बहुत अच्छा लगा. मुझे डांस करने का मन होने लगा था. मुझे इस गाने में डांस कराने की बहुत कोशिश की गई. मगर मैंने उसके लिए बहुत फाइट की कि मुझे इतना ना डांस करना पड़े. मैं बस कुछ स्टेप्स करना चाहता था. जो मेरे साथ-साथ बाकी सभी के लिए भी आसान हों. फिल्म में भी ये गाना ऐसी जगह पर आता है जैसे किसी चीज़ का जश्न मनाते हैं.''

सलमान खान की 'टाइगर ज़िंदा है' का ये सीन KGF 2, 'कैथी' और 'विक्रम' में कॉपी हुआ है?

Advertisement