The Lallantop

शाहरुख की 'पठान' के टीज़र को दो दिन में कितने व्यूज़ मिले?

दो दिनों से 'पठान' का टीज़र यू-ट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# एक्शन-थ्रिलर फिल्म '2020 दिल्ली' की शूटिंग खत्म हो गई

दिल्ली के दंगों पर बनी सोशल थ्रिलर फिल्म '2020 दिल्ली' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी. इसमें नमस्ते ट्रंप इवेंट को भी डॉक्यूमेंट्री के रूप में दिखाया जाएगा. देवेन्द्र मालवीय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बृजेन्द्र काला, चेतन शर्मा, अक्षदीप अरोड़ा और सिद्धार्थ भारद्वाज दिखेंगे.

Advertisement

# केरल की बाढ़ पर बनी फिल्म '2018' में टोविनो थॉमस होंगे

टॉविनो थॉमस की फिल्म '2018' का फर्स्ट पोस्टर आ गया. कहानी साल 2018 में केरल में आई बाढ़ की होगी.  Jude Anthany Joseph के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर को एक्टर फहद फासिल ने शेयर किया है.

 फिल्म में आसिफ अली, विनीत श्रीनिवास और अपर्णा बालमुरली जैसे एक्टर दिखेंगे.

Advertisement

# री-रिलीज़ हुई DDLJ ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई

शाहरुख खान के बर्थडे पर उनकी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' देश भर के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने री-रिलीज़ में बढ़िया कमाई कर ली है. 1995 में रिलीज़ हुई ये फिल्म सैकड़ों बार टीवी पर आ चुकी है, ओटीटी पर भी उपलब्ध है. मगर 02 नवंबर को री-रिलीज़ हुई 'डीडीएलजे' ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपए की कमाई कर डाली.

# 'पठान' के टीज़र को दो दिनों में मिले 23 मिलियन व्यूज़

शाहरुख के 'पठान' के टीज़र का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था. यही कारण है कि 02 नवंबर को आए शाहरुख के इस टीज़र को सिर्फ दो दिनों में 23 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. 

दो दिनों से 'पठान' का ट्रेलर यू-ट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर है.

#किच्चा सुदीप-उपेन्द्र की ड्रामा फिल्म 'कब्ज़ा' का पोस्टर आया

किच्चा सुदीप और एक्टर उपेन्द्र की पैन इंडिया फिल्म 'कब्ज़ा' का पोस्टर आ गया. आर. चंद्रू के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी. जिसमें इंडिया के गैंगस्टर्स की कहानियां दिखाई जाएंगी. 

फिल्म को सात भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा.

# YRF की टैलेंट एजेंसी से अलग हो गए हैं रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह लंबे वक्त से यशराज फिल्म्स की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से जुड़े थे. अब खबर आ रही है कि वो उससे अलग हो रहे हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, अब किसी अलग टैलेंट एजेंसी से जुड़ेंगे. खबर ये भी है कि रणवीर कई बड़ी एजेंसियों से मिल भी चुके हैं. लेकिन किसे जॉइन करेंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है.

# विवेक-सुकुमारन, अभिषेक फिल्म प्रोजक्ट के लिए करेंगे कोलैबरेट

'पुष्पा' फेम डायरेक्टर सुकुमारन, 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और 'कार्तिकेय 2' के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल एक साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं. ये कौन सी फिल्म होगी इसकी अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी.

# नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'खांकी-द बिहार चैप्टर' का ट्रेलर आ गया

नीरज पांडे की प्रड्यूस की हुई सीरीज़ 'खांकी-द बिहार चैप्टर' का ट्रेलर आ गया. इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ में एक्टर करन ठक्कर पुलिस वाले के रोल में दिखेंगे. कहानी साल 2000 से 2006 के बीच की होगी. इसमें आशुतोष राणा, जतिन सरन, निकिता दत्ता, रवि किशन, अभिमन्यु सिंह, अनूप सोनी और विनय पाठक जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. इसे 25 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: मणि रत्नम की पीएस-1 के ओटीटी राइट्स को अमेज़न प्राइम ने खरीद लिया

Advertisement