The Lallantop

शाहरुख खान की 'डंकी' ने नेटफ्लिक्स पर 'सलार' की बैंड बजा दी

Shah Rukh Khan की Dunki टिकट खिड़की पर भले Salaar से पिछड़ी. मगर Netflix पर व्यूअरशिप के मामले में 'डंकी' ने Prabhas की 'सलार' को बहुत पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
सिनेमाघरों में 'डंकी' सिर्फ हिंदी में ही रिलीज़ हुई थी. जबकि 'सलार' को हिंदी समेत चार भाषाओं में रिलीज़ किया गया था.

बॉक्स ऑफिस पर Prabhas की Salaar ने Shah Rukh Khan की Dunki को पछाड़ा था. लेकिन Netflix पर शाहरुख खान ने प्रभास की फिल्म की बैंड बजा दी है. 'डंकी' और 'सलार', दोनों ही नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं. 'डंकी' ने शुरुआती चार दिनों में ही 'सलार' की लाइफटाइम ओटीटी व्यूअरशिप को मात दे दी थी. अब 'डंकी' नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी गई नॉन-इंग्लिश फिल्मों में से एक बन गई है. 'सलार' के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा, मलयालम और अंग्रेज़ी वर्ज़न नेटफ्लिक्स पर हैं. मगर फिल्म का हिंदी वर्ज़न डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नेटफ्लिक्स पर 15 फरवरी को 'डंकी' प्रीमियर की गई. फिल्म को शुरुआती चार दिनों में ही 13 मिलियन यानी 1 करोड़ 30 लाख घंटे देखा गया. इसके बाद 19 से 25 फरवरी के बीच फिल्म को 11.1 मिलियन यानी 1 करोड़ 10 लाख घंटे का वॉचटाइम मिला. इस दौरान 'डंकी', नेटफ्लिक्स पर तीसरी सबसे अधिक देखी गई नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अभी तक 24.1 मिलियन घंटे यानी 2 करोड़ 41 लाख घंटे देखा जा चुका है. ‘डंकी’ को 9.1 मिलियन यानी 91 लाख बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. 'डंकी' शुरुआती 11 दिनों में सबसे अधिक देखी गई नॉन-इंग्लिश फिल्मों में से एक बन गई है. रिपोर्ट के मुताबिक 21 देशों में डंकी, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. इंडिया, UAE, ओमान, श्रीलंका, बहरीन, बांग्लादेश, मालदीव और पाकिस्तान में फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

'डंकी' से पहले आठ फरवरी को प्रभास की 'सलार' नेटफ्लिक्स पर आई थी. इस फिल्म को पहले हफ्ते में सिर्फ 1.6 मिलियन यानी 16 लाख व्यूज मिले. ‘सलार’ को नेटफ्लिक्स पर 4.8 मिलियन यानी 48 लाख घंटों का वॉच टाइम मिला था. दो हफ्तों में फिल्म के कुल व्यूज 3.5 मिलियन यानी 35 लाख रहे. जो उसी टाइम ड्यूरेशन में 'डंकी' से 9.1 मिलियन यानी 91 लाख कम हैं. 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.  

Advertisement

राजकुमार हीरानी और शाहरुख खान की पहली फिल्म है ‘डंकी’. फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर, बोमन ईरानी और विकी कौशल भी हैं. ये फिल्म ‘सलार’ से एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. 'डंकी' ने इंडिया में 273.76 करोड़ रुपए की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 470.60 करोड़ रुपये रहा.

दूसरी ओर 'सलार' 22 दिसंबर को थिएटर्स में हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम में रिलीज हुई. इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे एक्टर्स दिखे. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 480.26 करोड़ रुपये छापे. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 615.26 करोड़ रुपये रहा. 'सलार' का दूसरा पार्ट भी बनेगा. जिस में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने सामने दिखेंगे.

Advertisement
Advertisement