शाहरुख खान. तीन साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म 'पठान' का टीज़र आज आ गया है. टीज़र आने से पहले और आने के बाद इसका टीज़र ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. लेकिन 'पठान' के साथ ही उनकी एक और फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है. वो नाम है, 'डंकी'.
'पठान' का टीज़र आया, सोशल मीडिया पर 'डंकी' क्यों ट्रेंड होने लगा?
शाहरुख और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' अगले साल दिसंबर में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.


साल 2023 में शाहरुख खान तीन फिल्मों में नज़र आएंगे. पहली 'पठान'. जिसका ट्रेलर आ गया. उनके साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नज़र आएंगे. दूसरी फिल्म एटली की 'जवान'. जो 2023 के मिड तक रिलीज़ होगी. तीसरी राजकुमार हिरानी के साथ उनकी फिल्म 'डंकी'. जो साल 2023 के एंड में रिलीज़ की जाएगी.
एटली की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी', दोनों ही फिल्मों का फर्स्ट लुक आ गया है. खबर है कि 'डंकी' फिल्म को सऊदी अरब में शूट किया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' पहली हिंदी फिल्म होगी जिसे सऊदी अरब में शूट किया जाएगा. 'डंकी' के शूट के लिए शाहरुख खान, राजुकमार हिरानी और पूरी यूनिट 15 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए रवाना होगी. शूटिंग करीब 15 दिनों तक चलेगी और नवंबर के एंड में खत्म होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो 'डंकी' की शूटिंग Jeddah शहर में की जाएगी.
सऊदी अरब की सरकार ने दिया है ऑफर
दरअसल सऊदी अरब सरकार ने उनके देश में फिल्म शूटिंग करने वालों को ऑफर्स दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां की सरकार ने प्रोडक्शन स्पेंड पर 40 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसके अलावा मेकर्स को जल्द से जल्द लाइसेंस और अप्रूवल मिल जाए इसपर भी फोकस कर रही है. इस वजह से भी ज़्यादातर फिल्ममेकर्स अब शूटिंग के लिए सऊदी अरब का रुख कर रहे हैं. 'डंकी' भी इन्हीं फिल्मों में से एक है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर 'डंकी' ट्रेंड हो रहा है.
'बड़े मियां-छोटे मियां' की शूटिंग भी होगी
रिपोर्ट्स ये भी है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कुछ हिस्सों की शूटिंग भी सऊदी अरब में की जाएगी. सलमान खान की 'नो एंट्री में एंट्री' के कुछ पार्ट्स की शूटिंग भी वहीं होगी. आने वाले छह महीनों में कई बॉलीवुड फिल्ममेकर्स सऊदी अरब में शूट करने जा सकते हैं.
रूसो ब्रदर्स की फिल्म की हुई है शूटिंग
बॉलीवुड से पहले कई हॉलीवुड की फिल्में सऊदी अरब में शूट हो चुकी हैं. इसमें Gerard Butler की एक्शन-थ्रिलर फिल्म Kandahar का नाम शामिल है. जिसमें अली फज़ल भी नज़र आए थे. Rupert Wyatt की बिग स्केल हिस्टोरिकल फिल्म Desert Warrior भी यहीं शूट हुई. जिसमें 'कैप्टन अमेरिका' वाले एक्टर Anthony Mackie थे. इसके अलावा रुसो ब्रदर्स की हाल ही में आई फिल्म 'चेरी' को यहीं शूट किया गया था.
वीडियो: जब शाहरुख ने सत्या फेम जेडी चक्रवर्ती को फोन पर दी बधाई, लेकिन वो बुरा मान गए













.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)



