The Lallantop

शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म बनाने को लेकर बातचीत हुई है - ह्यू जैकमैन

Shah Rukh Khan ने साल 2011 में Deadpool & Wolverine वाले Hugh Jackman को अवॉर्ड से सम्मानित भी किया था.

Advertisement
post-main-image
ह्यू ने एक बार मज़ाक में कहा था कि वो My Name is Khan के सीक्वल में काम करना चाहेंगे.

Hugh Jackman और Ryan Reynolds की फिल्म Deadpool & Wolverine 26 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरने वाली है. रिलीज़ से पहले दोनों स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में ह्यू ने Shah Rukh Khan के बारे में बात की. उनसे पूछा गया कि अगर आपको बॉलीवुड फिल्म करने का मौका मिलता है, तो आप किसके साथ काम करना चाहेंगे. ह्यू का कहना था, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बीते कुछ सालों में मेरी कई बार शाहरुख खान से बातचीत हुई है. आप नहीं जानते लेकिन शायद एक दिन कुछ हो जाए.

ये पहला मौका नहीं है जब ह्यू ने शाहरुख खान को लेकर बात की हो. साल 2017 में वो अपनी फिल्म ‘लोगन’ को प्रमोट कर रहे थे. तब उनसे पूछा गया कि अगर आपके बाद कोई और एक्टर वुल्वरीन का रोल करे, तो उस पर आपकी क्या राय है. ह्यू ने कहा कि उन्हें दूसरे एक्टर के वुल्वरीन बनने से कोई आपत्ति नहीं. उन्होंने कहा कि मेरे बाद शाहरुख खान को ये रोल करना चाहिए. बाकी बता दें कि साल 2011 में ह्यू इंडिया आए थे. उन्हें FICCI Frames में Excellence International Honour से सम्मानित किया जाना था. शाहरुख और उनके बीच बातचीत भी हुई. उस सेशन को करण जौहर ने मॉडरेट किया था. 

Advertisement

बातचीत के दौरान ह्यू ने शाहरुख की फिल्म My Name is Khan की तारीफ की थी. मज़ाक में करण से कहा कि अगर आप इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं तो मुझे कास्ट कर लीजिएगा, चूंकि शाहरुख बिज़ी होंगे. फिल्म का टाइटल रखेंगे, My Name is Jackman and I am not a Tourist. आगे करण ने कहा कि शाहरुख की सुपरहीरो फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है. यहां ‘रा वन’ की बात हो रही थी. ह्यू ने बताया कि उन्होंने उस फिल्म का प्रोमो करीब 29 बार देख लिया है. 

ह्यू पहले हॉलीवुड एक्टर नहीं हैं जिनके साथ शाहरुख की फिल्म प्लान की गई हो. साल 2011 में शाहरुख और लियोनार्डो डी कैपरियो को लेकर एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बनने वाली थी. नाम था Xtreme City. ‘टैक्सी ड्राइवर’ के राइटर पॉल श्रेडर इसे डायरेक्ट करने वाले थे. मुश्ताक शेख और पॉल मिलकर इस फिल्म को लिख रहे थे. मुश्ताक ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ये क्रॉस-कल्चरल थ्रिलर फिल्म होने वाली है. कहानी में इंडियन और अमेरिकन प्रोटैगनिस्ट को पूरी तरह से बैलेंस किया गया है. मुश्ताक शेख ने आगे जोड़ा कि ये एक कॉम्प्लेक्स फिल्म होने वाली है. शाहरुख और मार्टिन स्कोरसेज़ी मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे.

फिल्म पर काम अचानक से बंद पड़ गया. बाद में पॉल ने फिल्म बंद होने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि शाहरुख पूरा कंट्रोल चाहते थे. वो न मिलने पर उन्होंने फिल्म से हाथ खींचना बेहतर समझा.           
 

Advertisement

वीडियो: सब कुछ मिलेगा, जो डेडपूल को जानने के लिए जरूरी है

Advertisement