The Lallantop

राम रहीम के डेरे में मिली इन चीजों के बारे में आपको कोई नहीं बताएगा!

ये जानकारी मिलते ही आप टीवी बंद कर देंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भू0पू0 संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान का वर्तमान जेल में व्यतीत हो रहा है. काम ही इंसानियत वाला नहीं किया तो इंसान काहे माना जाए. खैर, लेटेस्ट अपडेट ये है कि उसके डेरे की खुदाई चल रही है. और ये डौंडियाखेड़ा की तरह हवाई खुदाई नहीं है. इसमें हड्डियां वड्डियां भी मिलने की आशंका है. लेकिन जिन चीजों तक पुलिस और बाकी फोर्सेज की नजर नहीं गई उनकी लिस्ट भी छोटी नहीं है. एक-एक कर देखते जाओ और आंखें चौड़ी करते जाओ.

1. अवॉर्ड्स का जखीरा

संत ऑफ द इयर
संत ऑफ द ईयर

आपको तो पता ही होगा कि राम रहीम फिल्में भी बनाता था. अगर नहीं पता तो यहीं पढ़ना बंद करके लौट जाओ. पता है ये भी जानते होगे कि हर अवॉर्ड उनको मिल चुका है. ऑस्कर से लेकर फिल्म फेयर और घंटा अवॉर्ड से लेकर दादा साहब फाल्के तक सब कुछ. इतनी ट्रॉफियां उनके डेरे में बरामद हुई हैं, ये आपको कोई नहीं बताएगा.

2. गाड़ियों के डिजाइन

कार के साथ खड़ा बेकार
कार के साथ खड़ा बेकार

बाबा गाड़ियों का कित्ता बड़ा शौकीन है वो भी पता ही होगा. लेकिन गाड़ियों की रेड़ पीटने में जो उसका हाथ लगता है तो गजब ही हो जाता है. हुंडई सैंट्रो से मर्सिडीज बेंज बन जाती है. नैनो साहिब ए दिल बन जाती है. ऐसे ही कुछ कारों के डिजाइन और पेटेंट के पेपर्स उसके कमरे में मिले हैं. जो दलाल मीडिया आपको कभी नहीं बताएगा.

3. आपत्तिजनक साहित्य

यू आर द लव चार्जर
यू आर द लव चार्जर

ऐसे बाबाओं के डेरे पर कॉन्डम, वियाग्रा जैसी चीजें आपत्तिजनक नहीं होतीं. न ही ब्लू फिल्म की डीवीडी और नंगी तस्वीरों को आपत्तिजनक कहा जाता है. इनकी पेनड्राइव्स में अगर अनूप जलोटा के भजन मिल जाएं तो वो आपत्तिजनक होता है. बबवा के यहां से यही मिला है.

4. सुरंग

जंग है हमरी आतंकवाद से
जंग है हमरी आतंकवाद से

डेरे के नीचे सुरंगें मिली हैं जो वहां से सीधे दिल्ली, गुड़गांव वगैरह के मल्टीप्लेक्सेज में निकलती हैं. इन्हीं सुरंगों से निकलकर प्रेमी बाबा की फिल्में देखने जाया करते थे.

5. टॉर्चर हॉल

जब शेर दहाड़ते हैं तो गिद्दड़ गिरते हैं
जब शेर दहाड़ते हैं तो गिद्दड़ गिरते हैं

एक प्राइवेट सिनेमा हॉल मिला है. जिसमें कुर्सियां लगी हुई हैं. कुर्सियों में लोहे के पट्टे लगे हुए हैं जिनसे हाथ पैर बांध दिए जाते हैं. बाबा के दुश्मनों के लिए ये टॉर्चर हॉल था. जिसमें उनको बांधकर बाबा की फिल्में दिखाई जाती थीं. थोड़ी ही देर में उनकी आंख और कानों से खून निकलने लगता था और वो चीखते हुए दम तोड़ देते थे. इंसानी होलोकास्ट की ये परतें अभी और खुलनी बाकी हैं.
जाते जाते राम रहीम के क्रिकेट कौशल पर जानकारी लेते जाओ.



ये भी पढ़ें:

राम रहीम की भौकाली महंगी गाड़ियों का सच जानिये

प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत: गुरमीत की ‘गुड्डी’, जिसके बिना उसका एक मिनट भी नहीं कटता

गुरमीत राम रहीम हज़ारों लोगों का मास सुसाइड करवाने वाला था?

गुरमीत ने ही क्रिकेट में टी-20 का आविष्कार किया था!

‘पूज्य पिताजी’ के क्रिकेट टूर्नामेंट के नियम सुन लेंगे तो मन श्रद्धा से भर जाएगा!

राम रहीम की सज़ा पर सबसे सही बात इस आदमी ने बोली है!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement