The Lallantop

संजू की पहले दिन की ओपनिंग देखकर रणबीर राजकुमार हिरानी की पूजा कर रहे होंगे!

पहले ही दिन 2018 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है संजू.

Advertisement
post-main-image
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' पहले दिन की कमाई के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज़ हो गई है. संजय दत्त का रोल निभाया रणबीर कपूर ने. जिस तरह का भयानक बज़ इस फिल्म को लेकर था, वो इसके पहले दिन के कलेक्शन में भी दिखाई देता है. 'संजू' की पहले दिन की कमाई 34.75 करोड़ रुपए रही. इस लिहाज़ से 'संजू' साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के नाम था, जिसने रिलीज़ के पहले दिन 29 करोड़ रुपए कमाए थे. 'संजू' के बारे में ट्रे़ड पंडितों का कहना है कि इसकी कमाई शनिवार और रविवार को और ऊपर जाएगी और फिल्म पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी.
राजकुमार हीरानी डायरेक्टेड इस फिल्म को क्रिटिक्स और जनता दोनों से ही भरपूर समर्थन मिल रहा है. फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकलने वाले लोग इसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इस बात से निराश भी हैं कि संजय दत्त के जीवन की बहुत सारी जरूरी और मजेदार घटनाएं फिल्म में नहीं दिखाई गई हैं.
खैर, वो अलग चीज़ें हैं, फिलहाल दूसरी फिल्मों के कलेक्शन पर भी एक नज़र डाल लेते हैं. 'संजू' इस साल के साथ-साथ रणबीर कपूर की भी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले फिल्म 'बेशरम' रणबीर की हाइएस्ट फर्स्ट डे कलेक्शन वाली फिल्म थी. 'दबंग' फेम डायरेक्टर अभिवन कश्यप डायरेक्टेड फिल्म 'बेशरम' ने पहले दिन 21.56 करोड़ रुपए कमाए थे. इससे पहले रणबीर की 'ये जवानी है दीवानी' 19.45 करोड़ रुपए, 'ऐ दिल है मुश्किल' 13.30 करोड़ रुपए और 'तमाशा' 10.94 करोड़ रुपए पर खुली थी.
आने वाले दिनों में रणबीर कपूर 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं.
आने वाले दिनों में रणबीर कपूर 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं.

2018 की टॉप पांच फिल्में, पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर:
1.) संजू- 34.75 करोड़ रुपए 2.) रेस 3- 29.17 करोड़ रुपए 3.) बागी 2- 25.10 करोड़ रुपए 4.) पद्मावत- 19 करोड़ रुपए (पेड प्रीव्यू से हुए कलेक्शन को बिना जोड़े) 5.) वीरे दी वेडिंग- 10.70 करोड़ रुपए
आने वाले हफ्ते में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है और सलमान खान की 'रेस 3' का बाज़ार खत्म हो चुका है. ऐसे में आने वाले समय में 'संजू' के लिए कमाई का रास्ता बिलकुल साफ है. 'संजू' आने वाले दिनों में टिकट खिड़की पर नए कीर्तिमान गढ़े तो चौंकने वाली बात नहीं होगी.


ये भी पढ़ें:
फ़िल्म रिव्यू : संजू
हीरानी की फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर बार-बार देखने वाले भी ये बातें नहीं पकड़ पाए
युवाओं के हक पर डाका डालने वाली फ़िल्म ‘संजू’ का बहिष्कार कीजिए
‘थ्री इडियट्स’ और ‘पीके’ बनाने वाले राजकुमार हीरानी की फिल्म Sanju का ट्रेलर यहां देखें



वीडियो देखें: Sanju Movie Review l Ranbir Kapoor l Rajkumar Hirani l Sanjay Dutt | Paresh Rawal | 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement