The Lallantop

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' में संजय दत्त का ये धांसू रोल होने वाला है

थलपति विजय की 'लियो' एक पैन इंडिया फिल्म है. इसे अक्टूबर में रिलीज़ करने की तैयारी हो रही है.

Advertisement
post-main-image
'लियो' में संजय दत्त भी गैंगस्टर बनेंगे.

थलपति विजय, लोकेश कनगराज के साथ मिलकर फिल्म बना रहे हैं. नाम है ‘लियो’. फुल टू एक्शन फिल्म. जिसकी शूटिंग के लिए विजय और उनकी पूरी टीम कुछ दिनों पहले कश्मीर भी पहुंचे थे. वहां से बीटीएस वीडियो शेयर किया था. पिक्चर में विजय के साथ संजय दत्त भी नज़र आने वाले हैं. बताया जा रहा था कि ‘केजीएफ 2’ की तरह इस बार भी वो मूवी में विलेन बनेंगे. विजय और संजय के बीच लड़ाई-झगड़ा, फेसऑफ होगा. लेकिन अब खबर आ रही है कि मूवी में संजय दत्त, थलपति विजय के पिता का रोल प्ले करने वाले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त मूवी में विजय के पिता बनेंगे. हालांकि वो भी गैंगस्टर ही बनेंगे. उनके और विजय के बीच कहानी कैसे मोड़ लेगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. रिपोर्ट्स आई थी कि इस धांसू रोल के लिए संजय दत्त ने 10 करोड़ रुपए की फीस ली है. उनके कैरेक्टर को लेकर खूब बज़ बना हुआ है.

वो गैंगस्टर, जो चॉकलेट फैक्ट्री चलाता है

Advertisement

थलपति विजय इस फिल्म में गैंगस्टर बने हैं. जिनकी उम्र 40 साल की है. लेकिन बीते कुछ सालों से इस खून-खराबे से दूर रहते हुए वो कश्मीर में चॉकलेट फैक्ट्री चलाते हैं. फिर ऐसा क्या होता है, जो उसे वापिस इस गैंगवॉर में उतरना पड़ता है? प्लॉट सुनकर ये बिल्कुल लोकेश कनगराज टाइप की फिल्म लगती है. जिसमें हाई ऑक्टेन एक्शन हो, ड्रामा के साथ-साथ इमोशन्स भी हों. फिल्म का हाईलाइट इसका कैरेक्टर कॉन्फ्लिक्ट होगा. फिल्म की शूटिंग जुलाई तक चलेगी.

थलपति विजय की ये पैन इंडिया फिल्म है. इसे अक्टूबर में रिलीज़ करने की तैयारी हो रही है. हिंदी बेल्ट में इसकी तगड़ी मार्केटिंग भी की जाएगी. इससे पहले थलपति विजय की फिल्म ‘वारिसु’ ने हिंदी में ठीक ठाक कमाई की थी. बिना प्रमोशन के भी फिल्म चल निकली थी. अब ‘लियो’ फिल्म से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं. संजय दत्त की कास्टिंग के बाद हिंदी ऑडिएंस को अपनी तरफ खींचना आसान है. ट्रेड पंडितों की मानें तो पहले दिन ‘लियो’ फिल्म सिर्फ हिंदी वर्जन में 5 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

खैर, संजय दत्त इससे पहले भी साउथ की बिग बजट फिल्म ‘केजीएफ 2’ का पार्ट रहे हैं. जिसमें उन्होंने अधीरा का रोल निभाया था. वो खूंखार विलेन बने थे. लोकेश कनगराज की बात करें तो वो ‘लियो’ के बाद रजनीकांत के साथ फिल्म करेंगे. जिसका नाम टैंटेटिव टाइटल फिलहाल ‘थलाईवर 171' बताया जा रहा है. वहीं विजय, वेंकेट प्रभु की अगली फिल्म में नज़र आ सकते हैं. 

Advertisement

वीडियो: दी सिनेमा शो: YRF स्पाई यूनिवर्स में ऋतिक की वॉर 2 में नेगेटिव रोल कौन करने वाले हैं पता चल गया

Advertisement